GMCH STORIES

रेलवे सुरक्षा बल ने चलाया विशेष अभियान : रेलगाड़ियों में भीख माँगने वाली 12 महिलाएँ गिरफ्तार

( Read 381 Times)

04 May 26
Share |
Print This Page

रेलवे सुरक्षा बल ने चलाया विशेष अभियान : रेलगाड़ियों में भीख माँगने वाली 12 महिलाएँ गिरफ्तार

कोटा। यात्रियों को परेशानी से मुक्त एवं सुरक्षित यात्रा वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कोटा मंडल के रेलवे सुरक्षा बल द्वारा भरतपुर क्षेत्र में सवारी गाड़ियों में भिक्षावृत्ति करने वाली महिलाओं के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में कुल 12 महिलाओं को गिरफ्तार कर भरतपुर पोस्ट लाया गया तथा रेल अधिनियम के तहत उनके विरुद्ध विधिवत कार्रवाई की गई।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि यह अभियान सहायक सुरक्षा आयुक्त द्वितीय के निर्देशन में निरीक्षक प्रदीप कुमार तिवारी के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान दल में सहायक उप निरीक्षक शीतल सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक दिनेश सिंह डागर, प्रधान आरक्षक विनोद सिंह, प्रधान आरक्षक योगेश कुमार तथा महिला आरक्षक उगन्ती मीणा सम्मिलित थीं।
टीम द्वारा सवारी गाड़ियों में भ्रमण कर भिक्षावृत्ति में संलिप्त महिलाओं को चिह्नित किया गया एवं 12 महिलाओं को गिरफ्तार कर भरतपुर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर लाया गया। सभी के विरुद्ध रेल अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई की गई। रेलवे सुरक्षा बल का यह अभियान यात्रियों को रेलगाड़ियों में सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं उत्पीड़न-मुक्त यात्रा सुनिश्चित करने की दिशा में एक सतत प्रयास है। यात्रियों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल रेलवे सुरक्षा बल को दें। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like