GMCH STORIES

कोटा के कथाकार विजय जोशी को बाल साहित्य सम्मान - 2025 की घोषणा

( Read 565 Times)

30 May 25
Share |
Print This Page
कोटा के कथाकार विजय जोशी को बाल साहित्य सम्मान - 2025 की घोषणा

कोटा  :  बाल प्रहरी संस्था, अल्मोड़ा, उत्तराखण्ड द्वारा प्रतिवर्ष दिए जाने वाले राष्ट्रीय बाल साहित्यकार सम्मान में कोटा राजस्थान के कथाकार विजय जोशी को कहानी - विधा का "बाल साहित्य सम्मान 2025 " उनके बाल कहानी संग्रह बदल गया मिन्कू पर प्रदान किया जाएगा।
        संस्थान के उदय किरौला के अनुसार बाल साहित्य की विविध विधाओं में देश के बारह साहित्यकारों को यह पुरस्कार तीन दिवसीय राष्ट्रीय बाल साहित्य संगोष्ठी और सम्मान समारोह में उत्तराखण्ड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण में आगामी 15 जून को प्रदान किया जाएगा। जिसमें पुरस्कृत सभी साहित्यकारों को 2100 रुपए, प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिह्न व शाल ओढाकर सम्मानित किया जाएगा। 
      उल्लेखनीय है कि कहानीकार विजय जोशी का यह बाल कहानी संग्रह " बदल गया मिंकू " पंडित जवाहर लाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी, जयपुर के  द्वारा वर्ष 2023 में प्रकाशित किया गया है।  यह पुस्तक बच्चों को संदेश देती है कि " काम ऐसा करना कि लोग याद रखे"। साथ ही यह भी कि दूसरों को दुख पहुंचाने एवं शैतानी करने से स्वयं को भी उसका फल भुगतना होता है और अच्छा भलाई का काम करने पर सबको खुशी मिलती है। इस पुस्तक की विशेषता यह है कि कथा की रोचकता निरंतर बनी रहती है। भाषा  बच्चों के मानसिक सोच और उनकी समझ के स्तर को ध्यान में रख कर सहज, सरल और सीधी - सादी है। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like