GMCH STORIES

कृषि में जल उत्पादकता बढाने के लिए एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण संपन्न

( Read 272 Times)

19 Feb 26
Share |
Print This Page

कृषि में जल उत्पादकता बढाने के लिए एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण संपन्न

उदयपुर | महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के अनुसंधान निदेशालय के अर्न्तगत संचालित अखिल भारतीय समन्वित सिंचाई जल प्रबंधन अनुसंधान परियोजना के द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र, डूँगरपुर में  "कृषि में जल उत्पादकता बढाने के लिए एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण" का आयोजन  किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रभारी डॉ. के.के. यादव ने इस परियोजना द्वारा किये जा रहे अनुसन्धान कार्यों की जानकारी के साथ ही  सिंचाई जल की गुणवत्ता का महत्व भी किसानों को बताया।  कृषि विज्ञान केन्द्र, डूँगरपुर के अध्यक्ष एवं मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सी.एम. बलाई ने उचित पौषक तत्व प्रबंधन द्वारा जल उत्पादकता बढ़ने पर जोर दिया। प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय उदयपुर के इंजीनियर बलराम शर्मा ने ड्रिप एवं फव्वारा पद्वति से सिंचाई विषय पर किसानों को सिंचाई जल की बचत करते हुए फसलों की पैदावर बढाने के तरीकों पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर के उद्यानिकी में सहायक प्रोफेसर डॉ. शालिनी पिलानियां ने फलदार पौधों  में ड्रिप पद्वति से सिंचाई विषय पर किसानों को जानकारी दी एवं गर्मी के मौसम में फलदार पौधो में सिंचाई जल की आवश्यकता एवं उनके रखरखाव पर प्रकाश डाला। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 60 पुरुष और महिला किसानों ने भाग लिया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like