GMCH STORIES

खेत बचावो अभियान के तहत किसान गोष्ठी  मै वैज्ञानिको ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन एवं प्राकृतिक खेती  पर दिया जोर

( Read 381 Times)

09 Jun 26
Share |
Print This Page

खेत बचावो अभियान के तहत किसान गोष्ठी  मै वैज्ञानिको ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन एवं प्राकृतिक खेती  पर दिया जोर

उदयपुर । कृषि विज्ञान केंद्र चित्तौड़गढ़ ने खेत बचाओ अभियान के तहत किसान  गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 09.06.2026 को सुवावा, बस्सी में किया गया। किसान गोष्ठी कार्यक्रम में गावों के 60 कृषक एवं कृषक महिलाओ ने भाग लिया। कार्यक्रम में केन्द्र के डॉ. रतन लाल सोलंकी, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष चित्तौड़गढ़ ने किसानों को खेती की तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि किसानो को मिटटी के स्वास्थ्य और घटती उर्वरता पर चिंता जताते हुए संतुलित उर्वरक उपयोग अपनाने पर जोर दिया। रासायनिक उर्वरकों की आपूर्ति में कठिनाई और उनके मूल्यों में वृद्धि को देखते हुए केंद्र सरकार ने खेत बचाओ अभियान शुरू किया। रासायनिक उवर्रकों का आवश्यकता से अधिक उपयोग केवल खेती की लागत ही नहीं बढ़ाता, बल्कि खेतों की मिट्टी की उर्वरक क्षमता को भी कम करता है। इसके अतिरिक्त भूजल भी दूषित होता है। उर्वरकों का अंसतु‌लित उपयोग खेती के सामने गंभीर चुनौती बन रहा है। उर्वरकों का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल अंततः उनके लिए घाटे का सौदा ही सिद्ध होता है, क्योंकि प्रारंभ में तो फसल अच्छी होती है, लेकिन समय के साथ खेतों की मिट्टी दूषित हो जाने के कारण उपज प्रभावित होती है। साथ ही किसानो को पप्राकृतिक खेती अपनाने तथा जैविक खाद वर्मी कपोस्ट बनाने का तरीका समझया। किसानों को अपने खेत की मिटटी जांच करवारकर (मृदा स्वास्थ्य कार्ड) मिटटी परीक्षण आधारित उर्वरक उपयोग अपनाने और फसल की आवश्यकता के अनुसार संतु‌लित पोषक तत्व प्रबंधन के आधार पर फसलो में संतुलित खाद प्रयोग करने की सलाह दी, किसानो को जैविक खाद, कम्पोस्ट, वर्मी कम्पोस्ट का अधिक उपयोग करने एवं प्राकृतिक खेती को भी अपनाने का किसानो से आव्हान किया।

 केंद्र के संजय कुमार धाकड़ कार्यक्रम ने  फसल चक्र अपनाने और हरी खाद के उपयोग को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई, जिससे मिटटी की गुणवत्ता बनी रहे।

 कार्यकम में आकाशवाणी चित्तौड़गढ़ से सीताराम महावर, किसान उत्पादक संगठन -बस्सी से मुकेश धाकड़, बालकिशन सुहालका, नीरू कंवर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like