GMCH STORIES

रिलायंस सुपरऐप ने लॉन्च होने के 8 महीने से भी कम समय में 2 करोड़ डाउनलोड का आंकड़ा पार

( Read 843 Times)

26 Feb 26
Share |
Print This Page
रिलायंस सुपरऐप ने लॉन्च होने के 8 महीने से भी कम समय में 2 करोड़ डाउनलोड का आंकड़ा पार

नई दिल्ली। रेल वन आरक्षित, अनारक्षित और प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग के साथ-साथ पीएनआर और ट्रेन पूछताछ सेवाओं को एक ही सहज प्लेटफॉर्म पर एकीकृत करता है।
भारतीय रेलवे के सुपरऐप, रेल वन ने लॉन्च होने के 8 महीने से भी कम समय में 2 करोड़ डाउनलोड का आंकड़ा पार कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है और इस महीने प्रतिदिन 5 लाख टिकटों का आंकड़ा भी पार कर लिया है। रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (सीआरआईएस) द्वारा विकसित इस ऐप को माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 1 जुलाई 2025 को लॉन्च किया था।
तब से देश भर के रेल यात्रियों के बीच इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है
रेल वन ऐप एक एकीकृत डिजिटल गेटवे के रूप में उभर रहा है, जो एक ही सहज इंटरफ़ेस के माध्यम से यात्रियों को कई तरह की सेवाएं प्रदान करता है। अपनी परिचालन क्षमता और विश्वसनीयता को दर्शाते हुए, रेल वन अब प्रतिदिन लगभग 6 लाख टिकट बुकिंग की सुविधा प्रदान कर रहा है, जो इसकी मजबूती और बढ़ते उपयोगकर्ता विश्वास को रेखांकित करता है। यह ऐप आरक्षित टिकट बुकिंग, अनारक्षित टिकट बुकिंग, प्लेटफॉर्म टिकट, ट्रेन पूछताछ, पीएनआर स्थिति और अन्य यात्री-केंद्रित सुविधाओं सहित प्रमुख रेलवे सेवाओं को एकीकृत करता है। यह उपलब्धि भारतीय रेलवे के डिजिटल परिवर्तन और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने की दिशा में निरंतर प्रयासों को दर्शाती है। अपनी स्केलेबल संरचनाए सहज डिजाइन और उपयोगकर्ता अनुभव पर केंद्रित होने के कारण, रेल वन रेलवे सेवाओं के साथ नागरिकों के जुड़ाव के तरीके को नया रूप दे रहा है। रेल वन नए फीचर्स और ए आई-संचालित क्षमताओं के साथ लगातार विकसित हो रहा है, जो भारत के लिए एक आधुनिक, प्रौद्योगिकी-सक्षम रेलवे पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप है। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like