GMCH STORIES

रेल मंत्री ने देशभर के यात्री टर्मिनलों की क्षमता बढ़ाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए

( Read 876 Times)

26 Feb 26
Share |
Print This Page
रेल मंत्री ने देशभर के यात्री टर्मिनलों की क्षमता बढ़ाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए

नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज देशभर के प्रमुख यात्री ट्रेन टर्मिनलों की क्षमता बढ़ाने की योजना की समीक्षा की और रेलवे बोर्ड के अधिकारियों और संबंधित क्षेत्रीय रेलवे को इसके क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया। भारतीय रेलवे महानगरों में भीड़ कम करने, ट्रेन संचालन को सुचारू बनाने और यात्रियों की सुविधा में उल्लेखनीय सुधार करने के लिए टर्मिनल की संचालन क्षमता को धीरे-धीरे बढ़ा रहा है और कुछ प्रमुख स्थानों पर इसे दोगुना कर रहा है। क्षमता वृद्धि में प्लेटफार्मों, आवागमन क्षेत्रों, प्रवेश-निकास बिंदुओं, यात्री सुविधाओं का विस्तार और यातायात प्रवाह प्रबंधन में सुधार शामिल है।
मंत्री ने देशभर के 76 रेलवे स्टेशनों पर विकसित किए जा रहे प्रतीक्षा क्षेत्रों की प्रगति की भी समीक्षा की। इन प्रतीक्षा क्षेत्रों का उद्देश्य विशेष रूप से त्योहारों और व्यस्त यात्रा अवधियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करना है। भीड़ के प्रवाह को व्यवस्थित रूप से नियंत्रित करने, सुरक्षा बढ़ाने और स्टेशन परिसर के अंदर भीड़भाड़ को रोकने के लिए ये प्रतीक्षा क्षेत्र बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यों को समय पर पूरा करने और कड़ी निगरानी पर जोर दिया। ये उपाय विकसित भारत 2047 की परिकल्पना के अनुरूप हैं, जिसके तहत रेलवे स्टेशनों को आधुनिक, सुनियोजित परिवहन केंद्रों के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिनमें कुशल यात्री प्रबंधन प्रणाली और उन्नत बुनियादी ढांचा मौजूद है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like