GMCH STORIES

होली पर्व पर रेलवे द्वारा व्यापक प्रबंधन

( Read 7037 Times)

01 Mar 26
Share |
Print This Page
होली पर्व पर रेलवे द्वारा व्यापक प्रबंधन

जयपुर | होली पर्व के अवसर पर अतिरिक्त यात्री भार को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा व्यापक एवं विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे पर रिकॉर्ड संख्या में स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है जिसके फलस्वरूप यात्रियों को सुगमता से अपने गंतव्य के लिए रेल सेवाएँ उपलब्ध हो रही है। इसके साथ ही रेलवे द्वारा प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी और अन्य कर्मचारी तैनात किए गए हैं, जो यात्रियों का सहयोग कर रहे हैं। प्रमुख स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से गहन निगरानी रखी जा रही है तथा कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग की जा रही है।
मुख्यालय स्तर एवं मंडल स्तर पर उच्च अधिकारियों द्वारा नियमित तौर पर निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही स्थिति पर नियंत्रण रखने के लिए चौबीस घंटे वॉर रूम कार्य कर रहे हैं। होली पर्व पर उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा 35 स्पेशल ट्रेनों के 273 ट्रिप संचालन तथा 30 स्पेशल ट्रेनों के 216 ट्रिप संचालन की अवधि में विस्तार किया गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि रेलवे द्वारा होली पर्व के अवसर पर विभिन्न मार्गों पर यात्री भार की समीक्षा कर यात्रियों को सुगम रेल यात्रा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे क्षेत्राधिकार में होली के लिए 35 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है जो कि विभिन्न गंतव्यों गोरखपुर, समस्तीपुर, योगनगरी ऋृषिकेश, अमृतसर, मैसूरू, काकिनाडा, गोमतीनगर, भावनगर टर्मिनस, हावडा, तिरूपति, मऊ, साबरमती इत्यादि के लिए संचालित की जा रही है। इसके साथ ही 30 स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार किया गया है जो कि उत्तर पश्चिम रेलवे के क्षेत्राधिकार से साई नगर शिर्डी, खडकी, वलसाड, बान्द्रा टर्मिनस, दौंड, सोलापुर संतरागांछी, कोयम्बटूर, मुम्बई सेन्ट्रल के लिए संचालित की जा रही है।
अतिरिक्त यात्रा को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा 53 नियमित ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के 141 अतिरिक्त डिब्बें जोड़े गए है। रेलवे द्वारा विभिन्न स्तरों पर अतिरिक्त यात्री भार की समीक्षा की जाती है तथा आवश्यकतानुसार स्पेशल ट्रेनों का संचालन एवं अतिरिक्त डिब्बें जोड़ने का प्रावधान किया जाता है।  
होली के त्यौहार के दौरान यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई न हो इसके लिए ट्रेनों और स्टेशनों पर सुरक्षाए स्वच्छता तथा अनाधिकृत यात्रा रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष अभियान चलाए जा रहे है। ताकि यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं आरामदायम यात्रा सुविधा प्रदान की जा सके।
रेलवे द्वारा होली के पर्व पर संचालित ट्रेनों की जानकारी रेलवे की वेबसाइट, रेलवन ऐप, एनटीईएस ऐप, अधिकृत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।
यात्रियों से अपील है कि उचित टिकट लेकर यात्रा करे तथा स्टेशन और ट्रेन में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत रेलवे सुरक्षा बल, टीटीई को देवे या रेलवन ऐप/139 पर शिकायत दर्ज करवाये।
यात्रियों की सुविधा हेतु होली के अवसर पर संचालित स्पेशल रेलसेवाओं तहत गाडी संख्या 04829 जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 05, 12, 19  व 26 मार्च 2026 को (04 ट्रिप) जोधपुर से प्रत्येक गुरूवार को तथा गाडी संख्या 04830 गोरखपुर-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 06, 13, 20 व 27 मार्च 2026 को (04 ट्रिप) गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04731 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 01 मार्च 2026 से 29 मार्च 2026 तक (05 ट्रिप) श्रीगंगानगर से प्रत्येक रविवार को, गाडी संख्या 04732 समस्तीपुर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 03 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक (05 ट्रिप) समस्तीपुर से प्रत्येक मंगलवार को, गाडी संख्या 04729 श्रीगंगानगर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 26 फरवरी 2026 से 26 मार्च 2026 तक (05 ट्रिप) श्रीगंगानगर से प्रत्येक गुरूवार को, गाडी संख्या 04730 गोरखपुर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 27 फरवरी 2026 से 27 मार्च 2026 तक (05 ट्रिप) गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार को, गाडी संख्या 09609 उदयपुर-योग नगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 03 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक (05 ट्रिप) उदयपुर से प्रत्येक मंगलवार को, गाडी संख्या 09610 योग नगरी ऋषिकेश-उदयपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 04 मार्च 2026 से 01 अप्रेल 2026 तक (05 ट्रिप) उदयपुर से प्रत्येक मंगलवार को, गाडी संख्या 04753 हिसार-अमृतसर स्पेशल रेलसेवा 05 मार्च 2026 को (01 तरफा), गाडी संख्या 06281 मैसूरू-मदार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 07 फरवरी 2026 से 30 मई 2026  तक (17 ट्रिप) मैसूरू से प्रत्येक शनिवार को, गाडी संख्या 06282 मदार-मैसूरू साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 09 फरवरी 2026 से 01 जून 2026 तक (17 ट्रिप) मदार से प्रत्येक सोमवार को संचालित होगी।
इसी प्रकार गाडी संख्या 07705 काकिनाडा टाउन-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 19 फरवरी 2026 से 26 मार्च 2026 तक (06 ट्रिप) काकिनाडा टाउन से प्रत्येक गुरूवार को, गाडी संख्या 07706 हिसार-काकिनाडा टाउन साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 22 फरवरी 2026 से 29 मार्च 2026 तक (06 ट्रिप) हिसार से प्रत्येक रविवार को, गाडी संख्या 05023 गोमतीनगर-खातीपुरा (जयपुर) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 03 मार्च 2026 से 24 मार्च 2026 तक (04 ट्रिप) गोमतीनगर से प्रत्येक मंगलवार को 23.55 बजे, गाडी संख्या 05024 खातीपुरा (जयपुर)-गोमतीनगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 04 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक (04 ट्रिप) खातीपुरा से प्रत्येक बुधवार को, गाडी संख्या 09271 भावनगर टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 22 फरवरी 2026 से 29 मार्च 2026 तक (06 ट्रिप) भावनगर टर्मिनस से प्रत्येक से रविवार को, गाडी संख्या 09272 बीकानेर-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 23 फरवरी 2026 से 30 मार्च 2026 तक (06 ट्रिप) बीकानेर से प्रत्येक सोमवार को, गाडी संख्या 03007 हावडा-खातीपुरा (जयपुर) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 25 फरवरी 2026 व 11 मार्च 2026 तक (02 ट्रिप) हावडा से प्रत्येक बुधवार को, गाडी संख्या 03008 खातीपुरा (जयपुर)-हावडा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 27 फरवरी 2026 व 13 मार्च 2026 तक (02 ट्रिप) खातीपुरा (जयपुर) से प्रत्येक शुक्रवार को, गाडी संख्या 07519 तिरूपति-मदार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 02 मार्च 2026 को (01 ट्रिप), गाडी संख्या 07520 मदार-तिरूपति साप्ताहिक स्पेशल  रेलसेवा 05 मार्च 2026 को (01 ट्रिप), गाडी संख्या 04733 श्रीगंगानगर-ईदगाह आगरा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 04 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक (04 ट्रिप), गाडी संख्या 04734 ईदगाह आगरा-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 05 मार्च 2026 से 26 मार्च 26 तक (04 ट्रिप) संचालित होगी।
इसी प्रकार गाडी संख्या 09639 मदार-रोहतक (प्रतिदिन) स्पेशल रेलसेवा 01 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक (31 ट्रिप), गाडी संख्या 09640 रोहतक-मदार (प्रतिदिन) स्पेशल रेलसेवा 01 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक (31 ट्रिप), गाडी संख्या 04823 जोधपुर-मऊ साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 01 मार्च 2026 से 29 मार्च 2026 तक (05 ट्रिप) जोधपुर से प्रत्येक रविवार को 17.00 बजे, गाडी संख्या 04824 एमऊ-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 03 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक (05 ट्रिप) मऊ से प्रत्येक मंगलवार को 04.00 बजे, गाडी संख्या 09807 कोटा-रशीदपुर खोरी स्पेशल रेलसेवा 04 मार्च 2026 को (01 ट्रिप) कोटा से प्रत्येक बुधवार को 21.55 बजे, गाडी संख्या 09808 रशीदपुर खोरी-कोटा स्पेशल रेलसेवा 05 मार्च 2026 को (01 ट्रिप) रशीदपुर खोरी से प्रत्येक गुरूवार को 06.55 बजे, गाडी संख्या 01919 आगराकैंट-असारवा स्पेशल (सप्ताह में 05 दिन) रेलसेवा 18 फरवरी 2026 से 29 मार्च 2026 तक (30 ट्रिप) आगराकैंट से प्रत्येक बुधवार, गुरूवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार को 18.10 बजे, गाडी संख्या 01920 असारवा-आगराकैंट स्पेशल (सप्ताह में 05 दिन) रेलसेवा 19 फरवरी 2026 से 30 मार्च 2026 तक (30 ट्रिप) असारवा से प्रत्येक सोमवा, गुरूवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार को 14.50 बजे, गाडी संख्या 05045 लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल  रेलसेवा 01 मार्च 2026 से 29 मार्च 2026 तक (05 ट्रिप) लालकुआं से प्रत्येक रविवार को, गाडी संख्या 05046 राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 02 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 तक (05 ट्रिप) राजकोट से प्रत्येक सोमवार को 22.30 बजे, गाडी संख्या 09425 साबरमती-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 23 फरवरी 2026 से 23 मार्च 2026 तक (05 ट्रिप) साबरमती से प्रत्येक सोमवार को 18.45 बजे तथा गाडी संख्या 09426 हरिद्वार-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 24 फरवरी 2026 से 24 मार्च 2026 तक (05 ट्रिप) हरिद्वार से प्रत्येक मंगलवार को 21.45 बजे संचालित होगी।
यात्रियों की सुविधा हेतु होली के अवसर पर विस्तारित स्पेशल रेलसेवाओं के तहत 04715 बीकानेर-साईनगर शिर्डी साप्ताहिक 07 मार्च 2026 से 28 मार्च 26 तक (04 ट्रिप), 04716 साईनगर शिर्डी-बीकानेर साप्ताहिक 08 मार्च 2026 से 29 मार्च 2026 तक (04 ट्रिप), 04725 हिसार-खडकी साप्ताहिक 01 मार्च 2026 से 29 मार्च 2026 तक (05 ट्रिप), 04726 खडकी-हिसार साप्ताहिक 02 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 तक (05 ट्रिप), 04727 हिसार-वलसाड साप्ताहिक 04 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक (04 ट्रिप), 04728 वलसाड-हिसार साप्ताहिक 05 मार्च 2026 से 26 मार्च 2026 तक (04 ट्रिप), 04827 भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक 07 मार्च 2026 से 28 मार्च 2026 तक (04 ट्रिप),   04828 बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी साप्ताहिक 08 मार्च 2026 से 29 मार्च 2026 तक (04 ट्रिप), 09621 अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक 01 मार्च 2026 से 29 मार्च 2026 तक (05 ट्रिप), 09622 बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर साप्ताहिक 02 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 तक (05 ट्रिप), 09625 अजमेर-दौंड साप्ताहिक 05 मार्च 2026 से 26 मार्च 2026 तक (04 ट्रिप),   09626 दौंड-अजमेर साप्ताहिक 06 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक (04 ट्रिप), 09627 अजमेर-सोलापुर साप्ताहिक 04 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक (04 ट्रिप), 09628 सोलापुर-अजमेर साप्ताहिक 05 मार्च 2026 से 26 मार्च 2026 तक (04 ट्रिप), 09001 मुम्बई सेट्र-.भिवानी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल 03 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक (08 ट्रिप), 09002 भिवानी-मुम्बई सेट्रल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल 04 मार्च 2026 से 28 मार्च 2026 तक (08 ट्रिप), 09005 बान्द्रा टर्मिनस-भिवानी 04 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक (04 ट्रिप), 09006 भिवानी-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल 05 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक (04 ट्रिप), 08611 संतरागाछी-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 02 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 तक (05 ट्रिप), 08612 अजमेर-संतरागाछी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 05 मार्च 2026 से 02 अप्रैल 2026 तक (05 ट्रिप), 06181 कोयम्बटूर-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 26 फरवरी 2026 से 26 मार्च 2026 तक (05 ट्रिप), 06182 जयपुर-कोयम्बटूर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 01 मार्च 2026 से 29 मार्च 2026 तक (05 ट्रिप), 09705 जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल 01 मार्च 2026 से 29 मार्च 2026 तक (05 ट्रिप), 09706 बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल 02 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 तक (05 ट्रिप), 09633 रेवाडी-रींगस स्पेशल रेलसेवा 01,07,08,14,15,21,2,28,29 व 30 मार्च 2026 को (10 ट्रिप), 09634 रींगस-रेवाडी स्पेशल रेलसेवा 02,08,09,15,16,22,23,29,30 व 31 मार्च 2026 को (10 ट्रिप), 09637 रेवाडी-रींगस स्पेशल रेलसेवा 01,07,08,14,15,21,22,28,29 व 31 मार्च 2026 को (10 ट्रिप), 09638 रींगस-रेवाडी स्पेशल रेलसेवा 01,07,08,14,15,21,22,28,29 व 31 मार्च 2026 को (10 ट्रिप), 09733 जयपुर-भिवानी प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 01 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक (31 ट्रिप) तथा 09734 भिवानी-जयपुर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 01 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक (31 ट्रिप) संचालित होगी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like