GMCH STORIES

रेलवे द्वारा आदर्श नगर दिल्ली और बड़गाम (कश्मीर) के बीच नियमित पार्सल ट्रेन का संचालन

( Read 661 Times)

15 Apr 26
Share |
Print This Page

रेलवे द्वारा आदर्श नगर दिल्ली और बड़गाम (कश्मीर) के बीच नियमित पार्सल ट्रेन का संचालन

जम्मू। जम्मू मंडल में कश्मीर घाटी के व्यापारियों, विशेष रूप से फल उत्पादकों और हस्तशिल्प व्यापारियों को बड़ी राहत देते हुए, आदर्श नगर दिल्ली से बड़गाम के बीच ‘‘संयुक्त पार्सल उत्पाद - रैपिड कार्गो सेवा’’ ट्रेन संख्या 00461/00462 को नियमित आधार पर चलाने की घोषणा की है। यह सेवा 17 अप्रैल से 31 मई  के बीच संचालित की जाएगी।
जम्मू मंडल के जनसम्पर्क निरीक्षक श्री राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि इस ‘‘रेपिड कार्गो सेवा’’ ट्रेन की मुख्य विशेषताएं और समय सारिणी पर बात करें, तो यह ट्रेन 17 अप्रैल से शुरू होकर 31 मई तक अपनी नियमित फेरे पूरे करेगी। वर्तमान में यह सेवा 17 अप्रैल से 31 मई के बीच संचालन परिक्षण तौर पर किया जा रहा। संचालन के दौरान बेहतर ऑक्युपेंसी से ट्रेन को नियमित संचालन में लाया जाएगा।
बड़गाम से यह ट्रेन संख्या 00462 सुबह 06.15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 05 बजे आदर्श नगर दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 00462 के बाड़ी ब्राह्मणा रेलवे स्टेशन पर समय में बदलाव किया गया हैं। जिससे व्यापारी वर्ग को बेहतर सुविधा मिलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 00461 आदर्श नगर दिल्ली से यह सुबह 5 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 10ण्45 बजे बड़गाम पहुंचेगी। इस विशेष पार्सल ट्रेन में 8 पार्सल वैन और एक सीटिंग कम-लगेज रैक शामिल होंगे।
रास्ते में लोडिंग और अनलोडिंग की सुविधा के लिए यह ट्रेन बाड़ी ब्राह्मणा और अंबाला कैंट स्टेशनों पर भी रुकेगी। व्यापारियों के लिए लाभ इस प्रकार रहेंगे, सड़क मार्ग की तुलना में यह ट्रेन मात्र 23-24 घंटों में गंतव्य तक पहुंचती है, जिससे खराब होने वाली वस्तुओं जैसे सेब, चेरी और अन्य फल सुरक्षित और ताज़ा बने रहते हैं। यह सेवा सड़क परिवहन की तुलना में अधिक सस्ती और विश्वसनीय है। यह पहल जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने और स्थानीय उत्पादों जैसे केसर, अखरोट, पश्मीना शॉल और हस्तशिल्प को देशभर के बाजारों तक शीघ्र पहुंचाने के उद्देश्य से ली गई है।
इस सफल संचालन के विषय में जम्मू मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री उचित सिंघल ने टिप्पणी करते हुए कहा कि व्यापारियों और किसानों की निरंतर मांग को देखते हुए, आदर्श नगर दिल्ली-बड़गाम पार्सल ट्रेन को 17 अप्रैल से 31 मई तक नियमित रूप से चलाने का निर्णय लिया है। हमारा मुख्य उद्देश्य कश्मीर घाटी के फल उत्पादकों और हस्तशिल्प व्यापारियों को एक त्वरितए सुरक्षित और किफायती परिवहन साधन उपलब्ध कराना है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like