उदयपुर : साई तिरुपति यूनिवर्सिटी की इकाई, पैसेफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स), उमरड़ा में विभिन्न विशेषज्ञता शाखाओं में नवप्रवेशित स्नातकोत्तर (PG) विधार्थीयो के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साई तिरुपति यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन आशीष अग्रवाल, सीईओ श्रीमती शीतल अग्रवाल और मैनेजिंग डायरेक्टर नमन अग्रवाल ने नए स्न्नोतकारो को उज्वल भविष्य की शुभकामनाए दी।
साई तिरूपति युनिवर्सिटी के कुलगुरू डॉ. प्रशांत नाहर, प्रिंसिपल डॉ. सुरेश चंद्र गोयल, मेडिकल डायरेक्टर डॉ. कमलेश शेखावत, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. चन्द्रा माथुर, प्रोफेसर एमेरिटस डॉ. बी. एल. कुमार और डॉ. पीके भटनागर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अकादमिक डायरेक्टर डॉ. दिलीप कुमार पारीक के स्वागत भाषण से हुआ।
समारोह के दौरान प्रेसिडेंट डॉ. प्रशांत नाहर ने स्वास्थ्य सेवा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डिजिटलाइजेशन और आत्मनिर्भर भारत के महत्व पर व्याख्यान देते हुए छात्रों को मरीज की सहमति व कानूनी नियमों की जानकारी दी। प्राधानाचार्य डॉ. सुरेश चन्द गोयल ने नवप्रवेशित डॉक्टरों को हिपोक्रेटिक शपथ दिलाई। परिचय सत्र के दौरान विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों ने अपने विभागों की उपलब्धियों और अत्याधुनिक सुविधाओं की जानकारी साझा की। रजिस्ट्रार डॉ देवेंद्र जैन ने साई तिरुपति यूनिवर्सिटी विशेषताओ की जानकारी दी। मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. सरिता कांत ने छात्रों को अस्पताल में मरीजों के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार रहने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम का संचालन एमबीबीएस 2024 बैच के छात्रो अंकुर पांडेय और मनिशिका श्रीवास्तव द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। इस सफल आयोजन में आयोजन समिति के सदस्य डॉ. दिलीप कुमार पारीक डॉ. श्रीनिधि, डिप्टी रजिस्ट्रार प्रतीक अग्रवाल, डॉ. पूजा सिंह, डॉ. अजय चौधरी, डॉ. अवंतिका गुप्ता, डॉ. वैभव चित्तौड़ा. डॉ. प्रतीक्षा तिवारी, गुरूचरण सिंह और आशुतोष सक्सेना का विशेष योगदान रहा। डॉ. श्रीनिधि ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यकम का समापन राष्ट्रीयगान के साथ हुआ।