GMCH STORIES

दी गंगानगर केन्द्रीय सहकारी बैंक की साधारण सभा आयोजित

( Read 492 Times)

26 Feb 26
Share |
Print This Page

दी गंगानगर केन्द्रीय सहकारी बैंक की साधारण सभा आयोजित

श्रीगंगानगर। दी गंगानगर केन्द्रीय सहकारी बैंक की 72 वीं वार्षिक साधारण सभा का अधिवेशन गुरूवार को अमर पैलेस में बैंक प्रशासक एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
अधिवेशन में प्रबन्ध निदेशक श्री संजय गर्ग, सहायक जिला कलक्टर श्रीमती स्वाति गुप्ता एवं बैंक कार्यक्षेत्र की सहकारी समितियों के प्रतिनिधियों द्वारा भाग लिया गया। सर्वप्रथम प्रबन्ध निदेशक द्वारा सभी सदस्यगण का अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। तत्पश्चात् प्रशासक की अनुमति से साधारण सभा की कार्यवाही प्रारम्भ की गई। बैठक में एजेण्डानुसार साधारण सभा की गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि, बैंक के वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के ऑडिटेड लाभ-हानि खाते एवं संतुलन चित्र, बजट, डीएपी, सीआएआर, रिजर्व बोरोईंग पॉवर, ऑडिटर नियुक्ति आदि बिन्दुओं पर चर्चा कर प्रस्ताव स्वीकृत किये गये।
 बैठक में सादुलशहर क्रय-विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष श्री मुन्सफ अली राठ द्वारा नये सदस्यों को बैंक ऋण की राशि 15000 रूपये से बढ़ाकर 50000 रूपये किये जाने का सुझाव दिया गया। रघुनाथपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष श्री राजाराम पूनियां द्वारा किसानों के हित में खाद का मुद्दा प्रशासक, बैंक एवं जिला कलक्टर के समक्ष रखते हुये इफको एवं कृभको की खाद का शत-प्रतिशत वितरण सहकारी समितियों के माध्यम से किये जाने की मांग रखी गयी। साथ ही बैंक प्रबन्ध निदेशक तथा उप रजिस्ट्रार सहकारी विभाग को सम्मिलित करते हुये कृषि विभाग के माध्यम से खाद का वितरण किये जाने हेतु कमेटी का गठन किये जाने की मांग की गयी।
बिलौचिया ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष श्री नरपत सिंह द्वारा किसानों को गोपाल ऋण योजनान्तर्गत अधिकाधिक ऋण वितरण किये जाने की मांग की गयी। लाधूवाला ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष श्री निर्मल सिंह बराड़ द्वारा आमसभा को प्रत्येक वर्ष करवाये जाने की मांग की गयी। श्री लखविन्द्र सिंह लखियां अध्यक्ष 4ओ ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड एवं अन्य अध्यक्षों द्वारा भी अपने सुझाव दिये गये। बैंक प्रशासक एवं जिला कलक्टर द्वारा सभी समिति अध्यक्षों का धन्यवाद करते हुये उनके द्वारा रखी गयी समस्याओं के सार्थक समाधान का आश्वासन देते हुये सभी को होली की शुभकामनाएं दी गई। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like