GMCH STORIES

शिवपुरी में नशा मुक्ति नाटक आयोजित

( Read 348 Times)

27 Feb 26
Share |
Print This Page

शिवपुरी में नशा मुक्ति नाटक आयोजित

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. मंजू एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के अंतर्गत शिवपुरी ग्राम पंचायत में नशा मुक्ति जागरूकता नाटक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन उपस्थित रहे एवं इसके साथ अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक रायसिंहनगर श्री रामेश्वर लाल, वृताधिकारी रायसिंहनगर श्री मदनलाल जैफ, थानाधिकारी विजयनगर एवं विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में सरपंच एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के श्री विक्रम ज्याणी, सहीराम, लक्ष्या ज्याणी द्वारा अभिनय कर संदेश दिया कि यह मंचन किसी परिवार की कहानी नहीं, बल्कि हर उस घर की सच्चाई है, जहां नशे ने खुशियां छीन ली हैं। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है, लेकिन इस लड़ाई को जीतने के लिए समाज का साथ अनिवार्य है। जब तक गांव का हर व्यक्ति जागरूक नहीं होगा, तब तक यह जंग अधूरी रहेगी। अंत में उपस्थित ग्रामीणों और युवाओं ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे न केवल स्वयं नशे से दूर रहेंगे, बल्कि गांव में नशा बेचने और सेवन करने वालों की सूचना भी प्रशासन को देंगे। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like