GMCH STORIES

जिला कलक्टर ने किया निर्माणाधीन मिनी सचिवालय का निरीक्षण

( Read 814 Times)

18 Mar 26
Share |
Print This Page
जिला कलक्टर ने किया निर्माणाधीन मिनी सचिवालय का निरीक्षण

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने बुधवार को निर्माणाधीन मिनी सचिवालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अब तक निर्मित हुए भवन और आगामी कार्यों की समीक्षा करते हुए आरएसआरडीसी अधिकारियों को जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करने निर्देश दिए।
 निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने निर्माणाधीन मिनी सचिवालय, सीटीओ भवन, कन्वेंशन सेंटर, ऑडिटोरियम सहित अन्य स्थलों का दौरा किया। आरएसआरडीसी अधिकारियों से अब तक हुए निर्मित भवनों की जानकारी लेते हुए उक्त कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय की मंशा के अनुसार मिनी सचिवालय का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्वक रूप से जल्द किया जाए।
 इस अवसर पर एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार, नगर विकास न्यास सचिव श्री अशोक असीजा, गंगानगर एसडीएम श्री नयन गौतम, आरएसआरडीसी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री हवा सिंहए श्री सुरेंद्र पूनिया सहित अन्य मौजूद रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like