GMCH STORIES

वार्ड नं. 8 में पानी की किल्लत एल एंड टी के दावे फैल

( Read 552 Times)

25 Apr 26
Share |
Print This Page
वार्ड नं. 8 में पानी की किल्लत  एल एंड टी के दावे फैल

श्रीगंगानगर । दिनांक 25.04.2026 शनिवार को निवर्तमान पार्षद बंटी वाल्मीकि के नेतृत्व में वार्ड न.ं 8 में पानी की किल्लत की समस्या के निस्तारण हेतु वार्डवासियों द्वारा उपखण्ड अधिकारी नयन गौतम को ज्ञापन सौंपा। निवर्तमान पार्षद बंटी वाल्मीकि ने बताया कि गत 04 वर्षो से एल एंड टी ने जब से पानी सप्लाई शुरू की है, तब से पानी की लगातार बड़े रूप से समस्या आ रही है। बार बार एल एंड टी के अधिकारी कर्मचारियों को सूचित किया परंतु सड़क खोदने के अलावा इन्होने कुछ नहीं किया। वार्ड नं. 8 में लगातार 15-16 दिनों से तुलसाराम नायक की गली, लच्छो वाली गली, काली माता मंदिर रोड़ पर बिल्कुल भी पानी नहीं आ रहा, 70-80 घरों में पानी को लोग तरस रहे है परन्तु बार बार अवगत करवाने के बावजूद समस्या का हल नहीं हुआ। बंटी वाल्मीकि ने बताया कि अगर दो दिन में पानी की किल्लत की समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो वार्डवासियों द्वारा 27.04.2026 सोमवार से कलैक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया जावेगा जिसकी समस्त जिम्मेवारी प्रशासन की होगी। इस दौरान निवर्तमान पार्षद बंटी वाल्मीकि, सुरेंद्र पंडित, दूरम अब्बास, अमराराम नायक, शरीफ, भानीराम नायक, राजेश खन्ना आदि उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like