सफाई कर्मचारी यूनियन ने नगर परिषद नवनियुक्त आयुक्त राकेश कुमार का किया अभिनंदन
श्रीगंगानगर : अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने शनिवार को नगर परिषद के नवनियुक्त आयुक्त राकेश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान शिष्टमंडल ने आयुक्त राकेश कुमार को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर श्रीगंगानगर नगर परिषद का कार्यभार ग्रहण करने पर उनका भव्य अभिनंदन कर सफाई कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं से अवगत करवाया। इस मौके पर सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल, श्रवण सारसर, सुनील भाटिया, महेंद्र काली, बन्टी भाटिया वाल्मीकि, देव धारीवाल, संजय वाल्मीकि सहित सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित थे।
सफाई कर्मचारी यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने आयुक्त राकेश कुमार के साथ स्थाई व अस्थाई सफाई कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। वार्ता के दौरान समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने सहित कर्मचारियों की अन्य समस्याओं को प्रमुखता से रखा गया। सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने नवनियुक्त आयुक्त राकेश कुमार को आश्वस्त किया कि शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरूस्त तथा प्रभावी बनाने के लिए संगठन की ओर से नगर परिषद प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में सभी सफाई कर्मचारी पूरी निष्ठा तथा समर्पित भाव से शहर को स्वच्छ रखने के कार्य में जुटे हुए हैं। शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने में कर्मचारियों द्वारा अपना पूर्ण योगदान दिया जा रहा है तथा भविष्य में भी इसे इसी ऊर्जा के साथ जारी रखा जाएगा।