GMCH STORIES

गांव 13 बीबी में नशा मुक्त समाज के लिए रात्रि जागरण आयोजित

( Read 166 Times)

27 Apr 26
Share |
Print This Page


श्रीगंगानगर, जिला कलक्टर डाॅ. अमित यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री हरीशंकर के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत गांव 13 बीबी पदमपुर में विश्वरत्न, आधुनिक भारत के निर्माता और संविधान के शिल्पकार डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर रात्रि जागरण आयोजित किया गया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के श्री विक्रम ज्याणी, श्री सहीराम और लक्ष्या ज्याणी ने नशा मुक्ति पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया। नाटक में दिखाया गया कि कैसे एक छोटी सी लापरवाही और मजे के नाम पर उठाया गया कदम, धीरे-धीरे एक युवक की पूरी जिंदगी, परिवार और सपनों को तबाह कर देता है। कार्यक्रम के अंत में युवाओं और ग्रामीणों ने हाथ उठाकर नशा मुक्त जीवन का संकल्प लिया। उन्होंने यह प्रण लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और अपने आसपास के लोगों को भी इसके खिलाफ जागरूक करेंगे।
कार्यक्रम में श्री सुनील भारतीय, श्री राजकुमार नायक, श्री कुलदीप बरोठिया, श्री राजू बाजीगर एवं श्री तारा बौद्ध ने युवाओं को सामाजिक चेतना, शिक्षा और आत्मसम्मान का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वेदप्रकाश बौद्ध ने की। रात्रि जागरण के दौरान बजरंग राठी ने अपने भजनों से माहौल को और प्रेरणादायक बना दिया


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like