श्रीगंगानगर। संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ, जयपुर के अध्यक्ष नंदकिशोर डंडोरिया के नेतृत्व में 11 जून (बृहस्पतिवार) को जयपुर में सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर स्वायत्त शासन मंत्री तथा निदेशक को ज्ञापन सौंपा जावेगा। श्रीगंगानगर से इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल के नेतृत्व में विक्की वाल्मीकि, श्रवण सारसर सहित पदाधिकारी शामिल होंगे। सफाई कर्मचारी यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि व जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने बताया कि सफाई भर्ती से पूर्व कोर्ट केस वालों को नियुक्ति दी जाएगी, सफाई कर्मचारी भर्ती तीन गुना की जाएगी एक वर्ष अर्द्ध कुशल एवं एक वर्ष कुशल मानते हुए स्थाई किया जाए, सफाई कर्मचारी भर्ती में वर्तमान में कार्य कर रहे कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाए, ठेका प्रथा समाप्त किया जाए आउट सोर्सिग बन्द कर निकाय अपने कोष से भुगतान करे, परम्परागत सफाई का कार्य करने वाले परिवार को प्राथमिकता दी जाए, यूनियन के साथ समझौते अनुसार भर्ती की जाए।