GMCH STORIES

बरसात से पूर्व नालों की डिसल्टिंग का कार्य युद्धस्तर पर जारी।

( Read 541 Times)

10 Jun 26
Share |
Print This Page

बरसात से पूर्व नालों की डिसल्टिंग का कार्य युद्धस्तर पर जारी।

श्रीगंगानगर । नगर परिषद, श्रीगंगानगर द्वारा आगामी बरसात के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए शहर में जलभराव की समस्या की रोकथाम एवं सुचारू जल निकासी सुनिश्चित करने के लिए नालों की डिसल्टिंग (सफाई) का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है।

श्री राकेश कुमार रंगा, आयुक्त नगर परिषद ने बताया कि श्रीगंगानगर शहर में राधेश्याम कोठी रोड स्थित नाला तथा रविन्द्रपथ स्थित नाला की डिसल्टिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वर्तमान में 3 एमएल क्षेत्र एवं पुरानी आबादी स्थित मियों की ढाणी के नाले की डिसल्टिंग का कार्य प्रगति पर है। आयुक्त ने बताया कि नगर परिषद द्वारा आगामी 30 दिवसों के भीतर शहर के समस्त नालों की डिसल्टिंग का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा, जिससे वर्षा ऋतु के दौरान जल निकासी व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

आयुक्त श्री राकेश कुमार रंगा ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि कूड़ा कचरा नालों एवं नालियों में नहीं डालें, क्योंकि इससे जल निकासी व्यवस्था बाधित होती है तथा सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है। उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि घरों से निकलने वाला कूड़ा कचरा केवल घर-घर कचरा संग्रहण वाहन में ही डालें जिससे शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के साथ साथ बरसात के दौरान जलभराव की समस्या को भी रोका जा सके। नगर परिषद द्वारा नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने एवं सफाई व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई है।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like