GMCH STORIES

महिलाओं को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी, लाभार्थियों को चेक वितरित

( Read 227 Times)

10 Jun 26
Share |
Print This Page

महिलाओं को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी, लाभार्थियों को चेक वितरित

श्रीगंगानगर। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा जिला परिषद सभागार में नारी चौपाल कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर एडीएम श्रीमती रीना की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक श्री विजय कुमार ने नारी चौपाल के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के नेतृत्व एवं निर्णय क्षमता को बढ़ावा देना, सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करना तथा उनके सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना है। साथ ही समुदाय आधारित समाधान विकसित करने पर भी विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग, बाल कल्याण समिति, आईसीडीएस तथा अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिला परिषद के एएसओ द्वारा विभिन्न विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान लाडो प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, कन्यादान योजना, सामाजिक पेंशन योजना, पालनहार योजना तथा स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापना से संबंधित योजनाओं की जानकारी उपस्थित महिलाओं को दी गई। कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, सहायता सेवाओं एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभ के प्रति जागरूक किया गया।
नारी चौपाल के माध्यम से महिलाओं को अपनी समस्याओं एवं सुझावों को साझा करने का अवसर भी प्रदान किया गया, जिससे उनकी भागीदारी एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान महिला लाभार्थियों में एकता, वंशिका, मुस्कान, नेहा एवं नयी किरण को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। लाभार्थियों ने राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन योजनाओं से उन्हें आर्थिक सहयोग मिलने के साथ आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्राप्त हुआ है।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने महिलाओं से सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने तथा अन्य जरूरतमंद महिलाओं को भी इनके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like