अनुभवी आल राउंडर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि रूतुराज गायकवाड़ को इंडियन प्रीमियर लीग (आईंपीएल) में चेन्नईं सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी की जिम्मेदारी देने में जल्दबाजी नही की गयी क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी का काम करने का तरीका जिस तरह का है, उन्होंने इस सलामी बल्लेबाज से लंबे समय पहले ही इस भूमिका के बारे में बात कर ली होगी। आईंपीएल के 2024 सत्र के शुरू होने से एक दिन पहले सीएसके ने धोनी द्वारा कप्तानी की जिम्मेदारी गायकवाड़ को सौंपने की घोषणा की। सीएसके ने 2022 चरण में भी कप्तानी की जिम्मेदारी बदलने की मुहिम में रविंद्र जडेजा को कप्तान बनाया था लेकिन आठ मैच के बाद ही इस आल राउंडर ने धोनी को कप्तानी की जिम्मेदारी वापस लौटा दी।