GMCH STORIES

सीपीएस, मेवाड़ रॉयल्स और स्पार्टन क्रिकेट एकेडमी पहुंचा फाइनल में

( Read 371 Times)

28 Feb 26
Share |
Print This Page
सीपीएस, मेवाड़ रॉयल्स और स्पार्टन क्रिकेट एकेडमी पहुंचा फाइनल में

उदयपुर : रॉकवुड्स ब्लेज़िंग स्ट्राइकर्स क्रिकेट कप 2026 के सेमी फाइनल दोनों मुकाबले बेहद रोमांचक रहे, जहां खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
पहले मैच में सीपीएस, मेवाड़ रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया जिसमें 20 ओवर में 8 विकेट खोकर  143 रन बनाए और वही करन सिंह ने 23 गेंदों में 29 और समर्पित जोशी ने 26 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली।
गेंदबाजी में कुलवंत , अरुण और गवनीश ने 2–2  विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलबी शास्त्री क्लब  टीम  19.5 ओवर में 142 रन पर ऑल आउट हो गई। जिसमें केशव डबास ने 38 गेंदों में 40 रन और विकास दीक्षित ने 18 गेंदों में 31 रन की तेज पारी खेली। सीपीएस की ओर से मोहित जैन और ऋतिक ने 3–3 विकेट लिया। शानदार गेंदबाजी के लिए ऋतिक को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया जो कि मुख्य अतिथी, कुलदीप माथुर, (फॉर्मर रणजी ट्रॉफी प्लेयर), मनोज भटनागर, ( डिप्टी प्रेसिडेंट यूडीसीए ) और रजनीश शर्मा, (पी आर ओ यूडीसीए ) द्वारा दिया गया।
दूसरे मैच में स्पार्टन क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और  निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 210 रन बनाए। जिसमें अभिषेक पाठक ने 20 गेंदों में  51 रन और भानु पनीया ने 29 गेंदों  में नाबाद 38 रन बनाए। गेंदबाजी में अंकित भड़ाना और आशीष  श्रीवास्तव ने 2–2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ग्रॉस ,स्टेडफास्ट वॉरियर्स की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 194 रन ही बना सकी। कुशाग्र ओझा  ने 24 गेंदों में नाबाद 55 रन और चिराग यादव  ने 26 गेंदों में 48 रन की तेज पारी खेली। स्पार्टन की ओर से जुबैर अली और गौरव ज़रा ने 2-2 विकेट लिए।  शानदार बल्लेबाजी के लिए अभिषेक पाठक  को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया जो कि  मैच के मुख्य अतिथि   दीपक शर्मा, ( डायरेक्टर रॉकवुड्स स्कूल)
धर्मवीर सिंह, (सेक्रेटरी , पाली), यशवंत पालीवाल, (वाइस प्रेसिडेंट यूडीसीए और मोहम्मद शफी, ( रणजी ट्रॉफी प्लेयर) द्वारा प्रदान किया गया। दोनों मैचों के प्लेयर ऑफ द मैच को 5000 - 5000 रुपये का चेक और गिफ्ट हैम्पर प्रदान किया गया।
यह  जानकारी सुनील  लड्ढ़ा (चेयरमैन रॉकवुड्स रॉकवुड्स ब्लेज़िंग स्ट्राइकर्स क्रिकेट) और विवेक घई (ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी) द्वारा दी गई। मैच के दौरान  ज़िला संघ सचिव मनोज चौधरी, कोषाध्यक्ष महेंद्र शर्मा, मुख्य सलाहकार मनीष अग्रवाल, निदेशक अब्राहम कुमार भी उपस्थित रहे।

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like