GMCH STORIES

रक्त की कमी को देखते हुए नेकी ग्रुप ऑफ़ उदयपुर का सराहनीय निर्णय

( Read 671 Times)

19 Feb 26
Share |
Print This Page
रक्त की कमी को देखते हुए नेकी ग्रुप ऑफ़ उदयपुर का सराहनीय निर्णय

उदयपुर । नेकी ग्रुप ऑफ़ उदयपुर की सामूहिक बैठक में शहर में चल रही रक्त की कमी पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जरूरतमंद मरीजों की सहायता हेतु एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाए, ताकि अधिक से अधिक रक्त संग्रहित कर अस्पतालों में उपलब्ध कराया जा सके। 

        ग्रुप  के प्रमुख राहुल निचलानी ने बताया कि आगामी रविवार, 22 फरवरी को चौधरी हॉस्पिटल में प्रातः आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर की रूपरेखा तय की गई। आयोजन में विभिन्न समाजों एवं संगठनों के प्रतिनिधियों का सहयोग रहेगा तथा बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी अपेक्षित है।

इस विशेष शिविर की खास बात यह रहेगी कि पाइन वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थी रक्तदाताओं का अभिनंदन कर उन्हें “सुपर हीरो” की उपाधि देंगे। बच्चों द्वारा धन्यवाद पत्र और सम्मान स्वरूप अभिनव पहल के माध्यम से रक्तदान के महत्व को रेखांकित किया जाएगा।

साथ ही विद्यार्थी “स्वच्छ उदयपुर” अभियान के अंतर्गत उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश भी देंगे। वे स्वच्छता शपथ, संदेश-पत्र और जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से शहर को साफ-सुथरा रखने का आह्वान करेंगे।

नेकी ग्रुप के पदाधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करें और इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें, ताकि किसी भी जरूरतमंद को रक्त के अभाव में कठिनाई का सामना न करना पड़े।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like