GMCH STORIES

मूकबधिर एवं दिव्यांग बच्चों ने दिया नशा नहीं करने का संदेश

( Read 816 Times)

20 Feb 26
Share |
Print This Page

मूकबधिर एवं दिव्यांग बच्चों ने दिया नशा नहीं करने का संदेश

उदयपुर। विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर शुक्रवार को दिव्यांगजन के लिए एक्टिविटी फेस्टिवल 2026 का आयोजन मीरा गर्ल्स कॉलेज खेल मैदान पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर दिव्यांगजन व्यक्तियों एवं बच्चों के लिए खेल, गीत- संगीत, खाना- नाश्ता डांस का आयोजन किया गया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभागके संयुक्त निदेशक गिरीश भटनागर के साथ जिला खेल अधिकारी महेश पालीवाल की टीम द्वारा समस्त व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संपन्न कराया। दिव्यांगजन द्वारा पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ समस्त गतिविधियों में भाग लिया और इस आयोजन का आनंद उठाया। इस अवसर पर मुक बधिर बालक बालिकाओं ने अपने मौन को तख्तियों के सहारे प्रदर्शित कर आमजन को नशे के विरूद्ध अपना संदेश दिया। इस दौरान बच्चों को साईन लेंग्वेज के माध्यम से नशा नहीं करने और घर-परिवार में नशा नहीं करने देने की शपथ दिलायी गयी। इस कार्यक्रम में नारायण सेवा संस्थान, थियोसोफिकल सोसाइटी, एसईडीए संस्थान , लवीना सेवा संस्थान , अभिलाषा विशेष विद्यालय, आशाधाम आश्रम एवं आरोग्य संस्थान के कार्यकर्ताओं, बच्चों एवं दिव्यांगजन लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। आने वाले सभी दिव्यांगजन को प्रोत्साहित करने हेतु उपहार - पुरूस्कार वितरित कर नाश्ता एवं भोजन भी कराया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग के सहायक निदेशक अरुषि जैन, डीपी एंड एसडब्ल्यूओ श्री सूरज, छात्रावास अधीक्षक स्नेहा, भरत, वैभव, भूपेश सहायक कार्मिक मरता राम, मांगीलाल एवं श्री लोकेश सहित संस्था प्रतिनिधियों का सहयोग सराहनीय रहा।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like