GMCH STORIES

संगठनात्मक कार्यों की गति को सुदृढ़ करने, शक्तिकेंद्र–बूथ सशक्तिकरण,प्रवास योजना एवं नए परिसीमन पर मार्गदर्शन हेतु जिला बैठक आयोजित

( Read 741 Times)

20 Feb 26
Share |
Print This Page

संगठनात्मक कार्यों की गति को सुदृढ़ करने, शक्तिकेंद्र–बूथ सशक्तिकरण,प्रवास योजना एवं नए परिसीमन पर मार्गदर्शन हेतु जिला बैठक आयोजित

उदयपुर | भारतीय जनता पार्टी शहर जिला की महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शहर जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री उपस्थित रहे।

बैठक में सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने आगामी नगर निगम एवं पंचायत राज चुनावों को लेकर संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण एवं सक्रिय जनसंपर्क अभियान के साथ व्यापक तैयारी करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि चुनावी सफलता का आधार मजबूत बूथ संरचना एवं निरंतर जनसंपर्क है।
सामर ने कहा कि उदयपुर शहर जिला अंतर्गत तीन पंचायत समितियां एवं एक नगर निगम क्षेत्र आता है। नवीन वार्डों के परिसीमन को भौगोलिक एवं राजनीतिक दृष्टिकोण से समझना अत्यंत आवश्यक है। यह कार्य तभी संभव है जब संगठन निरंतर बूथ स्तर की बैठकें आयोजित कर क्षेत्र की वास्तविक स्थिति, मतदाता संरचना एवं स्थानीय मुद्दों का सूक्ष्म अध्ययन करे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वार्ड स्तर से लेकर बूथ स्तर तक समन्वय स्थापित करते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाया जाए। साथ ही सामर ने बताया कि इसी माह 24 फरवरी को जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं वरिष्ठ नेता स्वर्गीय भानुकुमार शास्त्री की पुण्यतिथि है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पार्टी कार्यालय पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहकर श्रद्धासुमन अर्पित करें।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने उपस्थित जिला पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों एवं महामंत्रियों को संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जिला संगठन की बैठक नियमित रूप से आयोजित होती है, उसी प्रकार प्रत्येक मंडल की मासिक बैठक सुनिश्चित की जाए, जो शक्तिकेंद्र एवं बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचे। इससे प्रदेश स्तर से प्राप्त होने वाले कार्यक्रमों को और अधिक सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जा सकेगा।
राठौड़ ने कहा कि संगठन में कार्य का विकेंद्रीकरण आवश्यक है।
उन्होंने नवीन परिसीमन का उल्लेख करते हुए कहा कि निगम क्षेत्र में वार्डों का दायरा एवं मतदाताओं की संख्या दोनों बढ़ी हैं। सभी पदाधिकारियों से संगठन को बूथ स्तर तक सुदृढ़ बनाते हुए आगामी चुनावों में विजय सुनिश्चित करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस माह के अंतिम रविवार 22 फरवरी को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 131वें संस्करण का प्रसारण आयोजित होगा, इसके लिए भाजपा शहर जिला के सभी शक्तिकेंद्रों के बूथों पर वरिष्ठजनों से लेकर बूथ कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रवासियों के साथ सुना जाए। राठौड़ में कहां की देश के प्रधानमंत्री ने पिछले 11 वर्षों से देश की सकारात्मक पहल,जनभागीदारी, आत्मनिर्भर भारत,पर्यावरण संरक्षण,युवा शक्ति, नवाचार एवं समाज सेवा से जुड़े प्रेरणादायी प्रसंगों का उल्लेख करते हुए देशवासियों को सक्रिय सहभागिता का संदेश हमें दिया है। ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को जोड़ने वाला प्रेरणा मंच है जो समाज के अनसुने नायकों को पहचान दिलाने का कार्य करता है।

पूर्व उप महापौर व जिला महामंत्री पारस सिंघवी ने कहा कि पूर्व में निर्धारित सभी 12 मंडलों के समस्त शक्तिकेंद्र पर मन की बात कार्यक्रम के बाद  रविवार 22 फरवरी की एक साथ सभी को सूचना कर बैठक आयोजित करनी है। बैठक में जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठजन,पदाधिकारी,पूर्व पदाधिकारी,शक्ति केंद्र संयोजक,बूथ अध्यक्ष,बीएलओ 2 सहित बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित हो। 

जिले की बैठक में उपस्थित जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष,महामंत्री ने अपने अपने संगठनात्मक कार्यों के साथ क्षेत्र की समस्याओं ओर उसके निराकरण त्वरित हो उसके लिए अपनी बात रखी।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री देवीलाल सालवी द्वारा किया गया,संचालन के दोहरान कहां की पिछले माह उदयपुर शहर जिला के सभी मंडलों के 601 बूथों में से 575 बूथ (96 प्रतिशत) पर मन की बात को सुना गया। इस बार आप सभी की मेहनत व सहयोग से सभी बूथों पर आयोजित किया जायेगा।

मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि बैठक में जिला उपाध्यक्ष करण सिंह शक्तावत दिग्विजय श्रीमाली देवनारायण धाबाई जगदीश शर्मा शंभू गमेती जिला मंत्री प्रकाश अग्रवाल तुषार मेहता सिद्धार्थ शर्मा गिरीश शर्मा अशोक शर्मा जिला प्रवक्ता डॉ.ओम पारीक दुदाराम डांगी जिला सह कोषाध्यक्ष राजेंद्र परिहार मण्डल अध्यक्ष विजय आहुजा प्रताप सिंह राठौड़ महेशपुरी गोस्वामी मुकेश जोशी कन्हैया वैष्णव कमलेश शर्मा अमृत मेनारिया सुनील चौधरी मण्डल महामंत्री सुनील व्यास कन्हैयालाल जैन गजेंद्र अग्रवाल लालूराम पटेल मनीष चौहान विजय प्रजापत शंभूसिंह देवड़ा मनीष चौहान कालूलाल मीणा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ.कविता जोशी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष सत्यनारायण मोची अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अख्तर सिद्दीकी सोशल मीडिया प्रभारी पुनीत सुखवाल दीपक कुमावत युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह पंवार सहित प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के अंत में धन्यवाद आभार भाजपा शहर जिला उपाध्यक्ष दिग्विजय श्रीमाली द्वारा ज्ञापित किया गया।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like