उदयपुर। लायंस क्लब उदयपुर अशोका की यूथ विंग लियो क्लब अशोका युवा की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा शनिवार को हुईं।
लायंस क्लब अशोका उदयपुर के चार्टर प्रेसिडेंट लायन मुकेश माधवानी ने बताया कि नव गठित लिओ क्लब की कमान ऊर्जावान लिओ भूमि त्रिवेदी को सोंपी गई हे।
लायंस क्लब उदयपुर अशोका के सचिव श्रीचंद खथुरिया ने बताया कि संगठन के सुचारू संचालन और प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी के लिए दिग्विजय राजक को सचिव नियुक्त किया गया है।
वित्तीय प्रबंधन और पारदर्शिता को सुनिश्चित करने के लिए रजत अरोड़ा को कोषाध्यक्ष पद की कमान दी गई है।
लायंस क्लब उदयपुर अशोका के
कोषाध्यक्ष मनीष जैन ने बताया कि कार्यकारिणी की घोषणा के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे टीम भावना के साथ काम करते हुए सामाजिक उत्थान और युवा सशक्तिकरण के प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता देंगे।
इस नई टीम के गठन पर वरिष्ठ लायन साथी क्लब अशोका के एक्शटेंशन चेयरमेन लायन राजेश शर्मा, लिओ डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लिओ शुभम चपलोत, संभागीय अध्यक्ष लायन अंजुला अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन वंदना शुक्ला एवं अन्य वरिष्ठ साथियों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।