GMCH STORIES

कांग्रेस शासन में भारत को सोने की चिड़िया से सोनिया की चिड़िया बनाकर रखा गया: राठौड़ 

( Read 436 Times)

21 Feb 26
Share |
Print This Page
कांग्रेस शासन में भारत को सोने की चिड़िया से सोनिया की चिड़िया बनाकर रखा गया: राठौड़ 

अंतरराष्ट्रीय ए आई सम्मिट में राहुल गांधी के निर्देश पर कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया आक्रोश*

भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर एवं युवा मोर्चा के तत्वावधान में सूरजपोल चौराहा पर कांग्रेस के विरोध में जोरदार प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया गया। यह प्रदर्शन दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मंच पर राहुल गांधी के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अर्द्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में आयोजित किया गया।

जिलाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़ के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के इस कृत्य को देश की गरिमा के विरुद्ध बताते हुए तीव्र विरोध दर्ज कराया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की छवि धूमिल करने का कार्य कर रही है, जिसे भाजपा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह कृत्य निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।कांग्रेस शासन में भारत को सोने की चिड़िया से सोनिया की चिड़िया बनाकर रखा गया।
सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 28 देशो के सामने मर्यादा विहीन कांग्रेस का प्रदर्शन शर्मनाक है।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री पारस सिंघवी जी ने किया।
मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि कार्यक्रम में गजपाल सिंह राठौड़ वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद सामर, पूर्व  उप महापौर व जिला महामंत्री पारस सिंघवी,जिला महामंत्री पंकज बोराणा प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुनीता पिंकी मांडावत यशवंत मंडावरा जिला उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा देवनारायण धाबाई  शंभू गमेती जिला मंत्री अशोक शर्मा हजारी जैन विजय दलाल जिला प्रवक्ता गोविंद दीक्षित दूदाराम डांगी मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत नगर निगम पूर्व पार्षद रमेश जैन मदन दवे गोपाल जोशी राकेश जैन मण्डल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव,मोहन पटेल, रणजीत दिगपाल मुकेश जोशी
पूर्व प्रधान बडगांव प्रतिभा नागदा 
ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष बाबूलाल ओड मण्डल महामंत्री राजमल चित्तौड़ा मनीष चौहान जिला संयोजक सोशल मीडिया अमित सोलंकी पुनीत सुखवाल दीपक कुमावत  पूर्व मण्डल महामंत्री जयेश चंपावत अनिल अग्रवालपूर्व पार्षद लवदेव बागड़ी रामजी वार्ष्णेय हेमन्त दया मयंक कोठारी राजेश अग्रवाल संजीव जैन हिमांशु बागड़ी पम्मी पहाड़िया नीलम शर्मा दुर्गेश चौबीस रेनू प्रीति रांका युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह पंवार सतीश शर्मा प्रदीप श्रीमाली  नीरज सामर जिला पदाधिकारी  मण्डल पदाधिकारी व युवा मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like