GMCH STORIES

मुस्कान वरिष्ठ नागरिक क्लब, उदयपुर में शनिवारीय कार्यक्रम में अंताक्षरी आयोजित कर विजेताओं को किया पुरस्कृत

( Read 427 Times)

22 Feb 26
Share |
Print This Page

मुस्कान वरिष्ठ नागरिक क्लब, उदयपुर में शनिवारीय कार्यक्रम में अंताक्षरी आयोजित कर विजेताओं को किया पुरस्कृत

 
शनिवार दिनांक 21 फरवरी 2026 को आयोजित  कार्यक्रम में अंताक्षरी का आकर्षक खेल खेला गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अरुण चौबीसा  द्वारा ईश्वर वंदना से हुआ। 42 सदस्यों को सात ग्रुपों 'ए' से 'जी' तक में विभाजित किया गया। पांच राउंड की अंताक्षरी अरुण चौबीसा एवं के के त्रिपाठी जी द्वारा संचालित की गई, जो अत्यंत रोचक रही |
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की इस पांच राउंड वाली अंताक्षरी की नियमावली बना तीन दिन पूर्व ही पटल पर सूचित कर दी गई ताकि सभी टीम उस अनुसार अपनी तैयारी कर सके | कार्यक्रम के दौरान उपस्थित 125 सदस्यों नें पूर्ण अनुशासन में रह प्रतियोगिता का आनंद लेते हुए टीमों का चियर अप किया |
सूरज मल पोरवाल ने नेगटिव मार्किंग को भी बखूबी अंकित कर परिणाम तैयार किया। क्लब की संरक्षिका श्रीमती कौशल्या जी ने विजेताओं की घोषणा की प्रथम ग्रुप एफ : श्रीमती मंजु गर्ग (ग्रुप लीडर ), ईश्वर जैन कौस्तुभ, श्रीमती स्नेह लता जैन, श्रीमती कांता पोरवाल, अशोक कुमार चौबीसा, श्रीमती चंद्र कान्ता तिवारी
द्वितीय स्थान: ग्रुप जी : भूवनेशवर पाण्डेय (ग्रुप लीडर ), श्रीमती लक्ष्मी माथुर, आर सी जोशी, श्रीमती निशा जैन,भीष्म कुमार तिवानी, मयूर शाह
तृतीय स्थान: ग्रुप ई : श्रीमती पूनम बिलोची (ग्रुप लीडर ), श्रीमती मधु शर्मा, अशोक चौबीसा, श्रीमती जनक बांगड़,श्रीमती प्रभजीत कौर, श्रीमती नीता गर्ग
अंताक्षरी की बेहतरीन तैयारी हेतु अरुण  चौबीसा एवं के के त्रिपाठी  की मेहनत प्रशंसनीय रही । कार्यक्रम के दौरान श्रीमती कौशल्या जी ने सदस्यों को सलाह दी मासिक जन्मदिवस कार्यक्रम को अपने परिवार की तरह अत्यंत उत्साह से मनावें । अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like