GMCH STORIES

पंकज ओझा उदयपुर युवा दाधीच समाज के अध्यक्ष मनोनीत

( Read 403 Times)

22 Feb 26
Share |
Print This Page

पंकज ओझा उदयपुर युवा दाधीच समाज के अध्यक्ष मनोनीत

महर्षि दधीचि सेवा संस्थान, उदयपुर (दाधीच समाज) की प्रबंधक कार्यकारिणी बैठक रविवार को सेक्टर 4 स्थित समाज भवन में आयोजित की गई। बैठक में समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आगामी सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से पंकज ओझा को उदयपुर दाधीच समाज का युवा अध्यक्ष मनोनीत किया गया। अध्यक्ष सुधीर जोशी ने ओझा को बधाई देते हुए कहा है कि समाज में नई ऊर्जा, नई सोच और युवाओं की भागीदारी से समाज मैं सकारात्मक परिवर्तन आएगा। 
बैठक में सचिव संदीप दाधीच, कोषाध्यक्ष केदार, सदस्य मनोहर शंकर दाधीच, कैलाश तिवारी, सीताराम दाधीच, सांस्कृतिक मंत्री नीतू आचार्य एवं महिला अध्यक्ष डॉ. नीतू व्यास दाधीच ने समाज की एकता, मजबूती एवं तरक्की के लिए अपने विचार व्यक्त किये।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like