GMCH STORIES

राजस्थान टूरिज्म सम्मान 21 मार्च को-मुकेश माधवानी

( Read 690 Times)

26 Feb 26
Share |
Print This Page

राजस्थान टूरिज्म सम्मान 21 मार्च को-मुकेश माधवानी

उदयपुर। राजस्थान में पर्यटन के सतत विकास एवं रेस्पोंसिबल टूरिज्म को बढ़ावा देने हेतु पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई), राजस्थान टूरिज्म सम्मान -2026’ का आयोजन कर रहा है। इसका उद्देश्य पर्यटन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न हितधारकों द्वारा रेस्पोंसिबल टूरिज्म को बढ़ाने हेतु किये जाने वाले नवाचारों  के लिए उन्हें सम्मानित करना है तथा अन्य हितधारकों को भी नए नवाचार अपनाने हेतु प्रेरित करना है।
पीएचडीसीसीआई राजस्थान के उदयपुर संभाग संयोजक मुकेश माधवानी ने बताया कि इस सम्मान में 35 से अधिक विभिन्न श्रेणियां रखी गई है जिसमें इस बार कलनरी एवं रेस्टोरेंट से जुड़े हितधारकों को भी जोड़ा  गया है ताकि अधिक से अधिक हितधारक जो पर्यटन की विभिन्न विषयों एवं व्यवसाय से जुड़े हैं भाग ले सकें। मुकेश माधवानी ने पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हितधारकों से आवाहन किया की वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में सम्मान की प्रक्रिया में भाग लें और प्रविष्टियाँ भेजें।
बीसीआई टूरिज्म अध्यक्ष डॉ.श्रद्धा गटानी ने बताया कि सम्मान वितरण समारोह 21 मार्च को उदयपुर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें हॉस्पिटेलिटी पार्टनर के प्रायोजक के रूप में बीसीआईइंटरनेशनल बिजनेस सर्किल की सक्रिय भागीदारी एवं सहयोग रहेगा।
पीएचडीसीसीआई राजस्थान के रेजिडेन्ट डायरेक्टर आर के गुप्ता ने बताया कि सम्म्मान में अपनी प्रविष्टियां देने हेतु नामांकन की प्रक्रिया जारी है, एवं  नामांकन आरटीएस की वेबसाइट डक्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडाॅटराइटेक्सडाॅटइन ध्आरटीएसध् के माध्यम से किये जा सकते हैं। सम्मान की अधिक जानकारी के लिए 8058041333 य 8209099951 पर संपर्क कर सकते हैं’। गुप्ता ने बताया कि विजेताओं का चयन सेवानिवृत्त आईएएस ललित के पँवार, पूर्व पर्यटन सचिव, भारत सरकार की अध्यक्षता में गठित एक  उच्च स्तरीय सम्मानित जूरी के द्वारा किया जाएगा।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like