उदयपुर। हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य के तत्वाधान में पेसिफिक विश्वविद्यालय देबारी (उदयपुर) में चल रहे पेसिफिक बीएसटीसी महाविद्यालय के छात्र-छात्राध्यापकों का सात दिवसीय कब मास्टर फ्लॉक लीडर का अनिवार्य प्रशिक्षण शिविर में गुरुवार को विश्वविद्यालय सभागार में संपन्न हुआ।
आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि पेसिफिक विश्वविद्यालय के कुलगुरु (वाइस चांसलर) डॉ हेमन्त कोठारी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणावत ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय उदयपुर के उपनिदेशक गौरीकांत शर्मा, पेसिफिक कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के प्रिंसिपल डॉ हेमंत पंड्या, कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल डॉ कपिलेश तिवारी, फैकल्टी ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के चेयरमैन प्रोफेसर दिलेंद्र हिरण, द उदयपुर ट्रांसपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन के मनप्रीत सिंह खर्रा, पेसिफिक बीएसटीसी महाविद्यालय के रेंजर रोवर प्रभारी कविता सागर, दिलीप सिंह चौहान, डॉ शीला सालवी, डॉ.एल.एन चौबीसा, डॉ.कपिल जैन, हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के संभाग आयुक्त गोपाल मेहता मेनारिया, जिला ऑर्गेनाइजर शांता वैष्णव, जिला सचिव रमा जैन, जिला संयुक्त सचिव ईश्वरी रैगर डूंगरपुर जिला ऑर्गेनाइजर गजेंद्र वैष्णव आदि रहे। सभी अतिथियों को हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड की रेंजर रोवर टोली द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्य अतिथि कोठारी ने स्काउट गाइड छात्रों को समय का प्रतिबद्ध, सेवा, समर्पण व त्याग का पर्याय बताया।
कोठारी ने कहा कि आज ए आई का युग है समय के साथ हमें कदमताल मिलाते हुए आगे बढ़ाना है तो हमें अपने अपने कौशल को अनिवार्य रूप से बढ़ाना होगा है। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम के बाद अतिथियों के हाथों मां सरस्वती को दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि से हुआ। आगंतुक सभी अतिथियों का स्वागत स्काउट स्कॉर्प पहनाकर किया गया। डॉ कपिलेश तिवारी ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। सात दिवसीय शिविर का प्रतिवेदन शिविर संचालक शांता वैष्णव ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न टोलियों के गाइड दल द्वारा स्वागत गीत के साथ ही एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई। समापन समारोह को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक गौरीकांत शर्मा, हिंदुस्तान स्काउट के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणावत, साइंस एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के चेयरमैन डॉ दिलेंद्र हिरण ने भी संबोधित किया।
समापन समारोह में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले स्काउट दल की ओर से संभागी मिहिर जैन ने तथा गाइड दल के प्रतिनिधि के तौर पर अंजू नागदा ने शिविर के अनुभव सुनाएं और बताया कि स्काउट के इस शिविर के दौरान अलग-अलग ट्रेनिंग काउंसलर के द्वारा परंपरागत वन विद्या की विभिन्न विधाओं के माध्यम से उन्हें कर्मठता, मेहनती, आज्ञाकारी, अनुशासनप्रिय, ईमानदार वफादार, विषम परिस्थितियों में व कम संसाधनों में जीवन यापन की कला के साथ ही मितव्ययी होने की शिक्षा मिली। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जब भी सेवा कार्य के लिए उनकी जरूरत होगी तब हर समय पर तैयार रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन संभाग आयुक्त गोपाल मेहता मेनारिया ने किया। धन्यवाद एवं आभार प्रदर्शन ट्रेनिंग काउंसलर मनीष त्रिवेदी ने किया। शिविर सह प्रभारी गजेंद्र वैष्णव द्वारा शिविर के समापन की घोषणा के साथ ही सामूहिक राष्ट्रगान से शिविर का समापन हुआ।