उदयपुर | प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 28 फरवरी 2026 को प्रस्तावित अजमेर यात्रा एवं विशाल जनसभा में सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पटेल सर्कल पर संपन्न हुई।
बैठक में प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी सभी मोर्चों के अध्यक्ष-महामंत्री सभी मण्डल अध्यक्ष-महामंत्री एवं मण्डल पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी राजस्थान को लगभग 23,500 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक विकास की सौगातें प्रदान करने हेतु अजमेर पधार रहे हैं। वे कायड़ विश्राम स्थली पुष्कर रोड पर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार उदयपुर शहर जिला से उदयपुर शहर एवं उदयपुर ग्रामीण विधानसभा के दसों मण्डलों सहित आंशिक रूप से मावली एवं गोगुंदा विधानसभा के बड़गांव व देबारी मण्डल के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि इस कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। बैठक में सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे निर्धारित स्थानों से समयानुसार प्रस्थान कर प्रातः 9 बजे से पूर्व ही अजमेर सभा स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने में योगदान दें। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने पूर्ण समर्पण के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने कहा कि वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान की नगरी अजमेर में प्रधानमंत्री का आगमन हम सभी के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक के सभी पदाधिकारी संगठन की योजना के अनुरूप समयबद्ध रूप से पहुंचकर प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन व उनका ओजस्वी उद्बोधन सुनकर लाभ लेंगे।
प्रधानमंत्री की अजमेर यात्रा में सम्मिलित होने के लिये व्यवस्था हेतु जिला समन्वयक पारस सिंघवी जिला महामंत्री सह समन्वयक जगदीश शर्मा जिला उपाध्यक्ष,उदयपुर शहर विधानसभा समन्वयक करणसिंह शक्तावत जिला उपाध्यक्ष सह समन्वयक बलवीर सिंह दिगपाल पूर्व मण्डल अध्यक्ष उदयपुर ग्रामीण एवं आंशिक गोगुंदा-मावली विधानसभा समन्वयक तख्तसिंह शक्तावत जिला उपाध्यक्ष व सह समन्वयक प्रकाश अग्रवाल जिला मंत्री को लगाया गया है।
भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर से जाने वाली सभी बसों के बस प्रभारी के रूप में मण्डल अध्यक्षों एवं महामंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई। सभा स्थल तक समन्वय एवं सहयोग हेतु पूर्व जनप्रतिनिधि के रूप में निवर्तमान पार्षद छोगालाल भोई,जगदीश मेनारिया,मोहन गुर्जर,रेखा ऊंटवाल तथा निवर्तमान प्रधान बड़गांव पंचायत समिति प्रतिभा नागदा को दायित्व दिया गया है।
बैठक का शुभारंभ जिला उपाध्यक्ष दिग्विजय श्रीमाली एवं ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष बाबूलाल ओड द्वारा संगठन गीत से किया गया।
मंचासीन नगर निगम पूर्व उपमहापौर लोकेश द्विवेदी प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुनीता पिंकी मांडावत जिला महामंत्री पारस सिंघवी जिला उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा तख्तसिंह शक्तावत एवं आपदा राहत प्रबंधक प्रदेश संयोजक जिनेंद्र शास्त्री ने भी इस जनसभा को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
जिला महामंत्री एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान प्रदेश सह संयोजक डॉ.पंकज बोराणा ने जानकारी दी कि संपूर्ण देश भर में विश्व का सबसे बड़ा प्रशिक्षण अभियान प्रारम्भ किया गया है जो आगामी 6 से 8 मार्च से प्रशिक्षण महाभियान कार्यशाला से प्रारंभ होगा,जिसमें राष्ट्रीय स्तर से बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों को कार्यशालाओं के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जो अलग अलग समय में जिला स्तर पर दो दिवसीय एवं मण्डल स्तर पर एक दिवसीय कार्यशालाएं आयोजित होंगी। इसमें अलग अलग सत्रों के साथ राष्ट्रीय,प्रदेश तथा जिला स्तर के वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि बैठक में जिला उपाध्यक्ष किरण तातेड,शम्भू गमेती, जिला मंत्री तुषार मेहता हजारी जैन अशोक शर्मा सपना कुड़िया जिला प्रकोष्ठ संयोजक दिलीप सिंह राठौड़ जिला प्रवक्ता अशोक नागदा मण्डल अध्यक्ष प्रताप सिंह राठौड़ महेशपुरी गोस्वामी मुकेश जोशी रणजीत दिगपाल मोहन मीणा सुनील चौधरी मण्डल महामंत्री गोपाल सालवी राजमल चित्तौड़ा सुनील व्यास,मनीष साहू, शंभू सिंह देवड़ा गजेंद्र अग्रवाल कन्हैयालाल जैन महेंद्र सिंह देवड़ा बद्री चौधरी लक्ष्मण मीणा युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष सन्नी पोखरना मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह पंवार पूर्व मीडिया प्रभारी अशोक आमेटा सहित प्रमुख जिला व मण्डल पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री देवीलाल सालवी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन पंकज बोराणा द्वारा दिया गया। अंत में राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन हुआ।