GMCH STORIES

खेलो इंडिया अस्मिता पेनकेक सिलाट लीग-वेस्ट जोन में उदयपुर की बेटियों का शानदार प्रदर्शन

( Read 668 Times)

27 Feb 26
Share |
Print This Page
खेलो इंडिया अस्मिता पेनकेक सिलाट लीग-वेस्ट जोन में उदयपुर की बेटियों का शानदार प्रदर्शन

उदयपुर। दमन में आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता पेनकेक सिलाट लीग वेस्ट जोन में उदयपुर की पेनकेक सिलाट खिलाड़ी बेटियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 2 स्वर्ण, 2 रजत एवं 5 कांस्य पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने पदकों के साथ आकर्षक नकद पुरस्कार भी अर्जित कर उदयपुर एवं राजस्थान का नाम गौरवान्वित किया।
इस प्रतिष्ठित लीग में राजस्थान के साथ महाराष्ट्र, गोवा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात तथा दमन और दीव की टीमों की 500 से अधिक महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिससे प्रतियोगिता का स्तर अत्यंत उच्च और प्रतिस्पर्धात्मक रहा।
उदयपुर पेनकेक सिलाट एसोसिएशन के मुख्य सचिव हरीश कुमार सांवरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सीनियर, जूनियर एवं सब-जूनियर वर्गों में खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
पदक विजेता खिलाड़ियों में स्वर्ण पदक भव्या हंडेरिया,वत्सला शर्मा को आठ-आठ हजार का नगद पुरूस्कार,रजत पदक शनाया जैन,प्रत्यऊषा सिंह को छ-छ- हजार का नगद पुरूस्कार,कांस्य पदक विजेता किंजल पटेल,रुध्राक्षी शर्मा,इकरा नाज,पाखी जैन,सीजना खान को चार-चार हजार का नगर पुरूस्कार प्रदान किया गया।
एसोसिएशन पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने सभी खिलाड़ियों को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उदयपुर की बेटियों का यह प्रदर्शन क्षेत्र में पेनकेक सिलाट खेल के बढ़ते स्तर और निरंतर हो रही मेहनत का प्रमाण है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like