उदयपुर। गुरू कमल चन्द्रोशन गौ सेवा ट्रस्ट के संस्थापक संजय जैन एवं रेसक्यू टीम ने आज शाम को 5 बजे डबोक मेड़ता रोड़़ पर पानी में गिरे नीलगाय के बच्चें को रेसक्यू कर बचाया।
संयज जैन ने बताया कि मेड़ता रोड़ स्थित एक विद्यालय के कुछ बच्चंे और एक मेहता परिवार ने फोन कर जानकारी दी कि एक नीलगाय का बच्चा पानी में गिर गया है। जानकारी मिलते ही संस्थापक संजय जैन ने तुरंत अपनी रेस्क्यू टीम को अवगत कराया और पूरी टीम के साथ डबोक मेड़ता पहुंचे। कड़ी मेहनत और लगातार 3 घंटे के प्रयास के बाद घायल नीलगाय के बच्चे को रेस्क्यू किया गया और घायल अवस्था में लाकर उसका उदयपुर स्थित अपना घर गौशाला में जाकर ईलाज कराया और उसे चिकित्सा सुविधा प्रदान की। नीलगाय के बच्चंे को जगह-जगह से कुत्तों ने काट लिया था और उसके पूरे शरीर पर घाव ही घाव और लहू लहान स्थिति में था संजय जैन ने रेस्क्यू में शामिल सभी गौ भक्तों विशेष कर रोहित बिश्नोई , जो की एंबुलेंस का ड्राइवर है और मेहता परिवार व बच्चों को ट्रस्ट व गौ माता की ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।