उदयपुर । विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य मैं विज्ञान समिति के वैज्ञानिकों द्वारा चल प्रयोगशाला के उपकरणों से प्रयोग कर लखावली में दो राजकीय विद्यालय के विद्यार्थियों को नये प्रयोग दिखाते हुए उन में विज्ञान के प्रति अभिरुचि उत्पन्न की गई |
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि इ. आर के चतुर, डॉ आर के गर्ग, डॉ के पी तलेसरा, एम पी जैन, डॉ डॉ रेणु भंड़ारी, ए के जैन, शांति लाल भंडारी, डॉ गीता सिंह, पंकज की टीम लखावली के विद्यार्थियों से विज्ञान दिवस पर परिचर्चा के साथ अविस्मरणीय प्रयोग कराये जिनमे प्रमुख प्रकाश का परावर्तन - अपवर्तन, संवेग संरक्षण, तरंगों के प्रकार-गमन, विद्युत चुम्बकीय प्रेरण, वर्नियर कैलिपर्स, स्क्रूगेज, स्फेरोमीटर द्वारा मापन आदि प्रमुख रहे।
टीम ने छात्रों की विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उत्कृष्ट साइंस मॉडल बनवाने के लिए सभी को बधाई दी
प्रश्नोंत्तरी मैं सही उत्तर देने व प्रस्तुतियों मैं विकास गमेती एवं राधिका गमेती की कृत्रिम बुद्धिमत्ता, नीलू गमेती का डॉ ए पी जे कलाम जीवन वृत, तथा प्रियंका व धन्वंती का पर्यावरण पर विचार रखने पर पुरस्कृत किया गया|
आगामी कार्यक्रम के अंतर्गत इन विद्यार्थियों को विज्ञान समिति की स्थाई प्रयोगशाला में लाकर प्रयोग कराये जाएंगे