GMCH STORIES

जिला स्तरीय रोजगार उत्सव का आयोजन, 700 से अधिक नवचयनित अभ्यर्थियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

( Read 303 Times)

28 Feb 26
Share |
Print This Page

जिला स्तरीय रोजगार उत्सव का आयोजन, 700 से अधिक नवचयनित अभ्यर्थियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

उदयपुर। जिला स्तरीय रोजगार उत्सव का भव्य आयोजन शनिवार को नगर निगम स्थित सुखाड़िया रंगमंच सभागार में उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों में राजकीय सेवा में नवचयनित 700 से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। समारोह में नवचयनित अभ्यर्थियों और उनके परिजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस दौरान अजमेर में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया गया।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, जिला कलेक्टर नमित मेहता, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) जितेंद्र ओझा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक आदित्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों ने नवचयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उन्हें पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से राजकीय सेवा करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को मंच पर आमंत्रित कर औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपे गए। कई अभ्यर्थियों ने इस अवसर को अपने जीवन का महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए राज्य सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like