GMCH STORIES

समस्त जैन पाठशाला के बच्चांे द्वारा प्रश्नमंच एवं शिक्षक सम्मान समारोह के साथ महिलाओं द्वारा भव्य नाट्य प्रस्तुतियां आज

( Read 798 Times)

07 Mar 26
Share |
Print This Page

समस्त जैन पाठशाला के बच्चांे द्वारा प्रश्नमंच एवं शिक्षक सम्मान समारोह के साथ महिलाओं द्वारा भव्य नाट्य प्रस्तुतियां आज

उदयपुर। भगवान आदिनाथ जन्मकल्याणक महामहोत्सव’ प्रथमेश 2026 के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रमों की श्रृंखला में मुख्य कार्यक्रम 8 मार्च रविवार को संाय 6 बजे टाउनहाॅल के सुखाड़िया रंगमंच पर महिलाओं द्वारा एक शाम ब्राह्मी सुंदरी के नाम नाट्य प्रस्तुतियंा दी जायेगी। वहीं इसे पूर्व प्रातः 9 बजे उदयपुर के सभी जैन पाठशाला के बच्चों द्वारा प्रश्न मंच एवं शिक्षक सम्मान समारोह न्यू विद्या नगर , बीएसएनएल रोड हिरण मगरी सेक्टर 4 पीस पार्क अपार्टमेंट के सामने स्थित आदिश्वर रिवेरिया रेजीडेनिषयल अपार्टमेन्ट में आयोजित किया जायेगा।
संरक्षक पारस सिंघवी,अध्यक्ष राजेश देवड़़ा एवं शान्तिलाल गांगावत ने बताया कि इस कार्यक्रम के संयोजक अरूण लुणादिया,अंकित शास्त्री,सम्राट शास्त्री,मनोज चम्पावत,गीतेश दामावत प्रीतेश जैन होंगे।
संध्याकालीन विशेष सांस्कृतिक संध्या में उदयपुर की दिगम्बर जैन महिला संगठनों द्वारा एक शाम ब्राह्मी सुंदरी के नाम आयोजित की जाएगी जिसके अंतर्गत सुखड़िया रंगमंच पर जैन जगत की महासतियों का जीवन चरित्र विषय पर आधारित सांस्कृतिक नृत्य नाटिका प्रतियोगिता का प्रस्तुतिकरण होगा। जिसमें श्री मेवाड़ जैन युवा संस्थान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नारी गौरव अलंकरण से विशिष्ट महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम की खासियत इस पूरे कार्यक्रम का संयोजन, संचालन  मातृ शक्ति द्वारा ही किया जाएगा जिसकी संयोजिका संस्थान का महिला प्रकोष्ठ होगा।
उपरोक्त कार्यक्रम की समारोह की गौरव श्रीमती तारिका पाटनी, विशिष्ट अतिथि डॉ.ज्योति जैन, रतन देवी नावडिया, डॉ.ज्योत्स्ना जैन, सरोज सोनी मंजू गदावत होगी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like