GMCH STORIES

पन्नाधाय सुरक्षा सम्मान से सम्मानित हुआ राहडा फाउंडेशन, गोकाष्ठ अभियान की सराहना

( Read 466 Times)

10 Mar 26
Share |
Print This Page

पन्नाधाय सुरक्षा सम्मान से सम्मानित हुआ राहडा फाउंडेशन, गोकाष्ठ अभियान की सराहना


उदयपुर। सशक्त महिला, सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र के उद्देश्य को लेकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय पन्नाधाय सुरक्षा सम्मान कार्यक्रम में उदयपुर की अग्रणी सामाजिक संस्था राहडा फाउंडेशन को उसके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
जिला प्रशासन तथा महिला अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, कलक्टर नमित मेहता तथा एडीजे कुलदीप शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में ’’पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना के अंतर्गत राहडा फाउंडेशन की संस्थापक अर्चना सिंह चारण को उनके उल्लेखनीय सामाजिक योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राहडा फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, बाल संरक्षण तथा गौ आधारित नवाचार में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है। फाउंडेशन द्वारा तैयार की जाने वाली ’’गोकाष्ठ’’ प्राकृतिक, पर्यावरण-अनुकूल और किफायती विकल्प के रूप में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। 
हाल में जयपुर में आयोजित एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राहडा फाउंडेशन द्वारा लगाए गए गोकाष्ठ एवं गौ-आधारित उत्पादों के स्टॉल का अवलोकन करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी इस अभिनव पहल की सराहना की। संस्था की संस्थापक अर्चना सिंह चारण ने इस सम्मान को पूरी टीम, सहयोगियों और समाज के सहयोग का परिणाम बताते हुए कहा कि राहडा फाउंडेशन का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना ही नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव लाना भी है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like