GMCH STORIES

पंच गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय तैराकी प्रतियोगिताएं

( Read 2037 Times)

12 Mar 26
Share |
Print This Page
पंच गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय तैराकी प्रतियोगिताएं

उदयपुर। पंच गौरव योजनान्तर्गत एक जिला एक खेल अन्तर्गत जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन में आयोजित ब्लॉक स्तरीय तैराकी प्रतियोगिताओं का गुरूवार को समापन हुआ। अंतिम दिन उदयपुर शहर, बड़गांव, कुराबड, वल्लभनगर, भीण्डर व मावली ब्लॉक की स्पर्धाएं हुई।

जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि जिले में खेल प्रतिभाओं की खोज एवं उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पंच गौरव कार्यक्रम के तहत आयोजित तैराकी टैलेंट सर्च के तहत गुरूवार को कुराबड, वल्लभनगर, भीण्डर, मावली ब्लॉक स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता कृष्णराज होटल तरणताल पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई। कुराबड ब्लॉक की प्रतियोगिता में प्रभारी गणपत सिंह झाला राजेश चौहान, सरिता भारती के निर्देशन में प्रतिभाशाली 28 तैराकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वल्लभनगर ब्लॉक में ब्लॉक प्रभारी मनोहर सेन, दिलीप लौहार, कचन देवडा, देवीलाल मेनारीया के निर्देशन में 65 तैराक तथा भीण्डर ब्लॉक की प्रतियोगिता में ब्लॉक प्रभारी विजय मेनारिया, लक्ष्मीलाल गुर्जर, नरेश मेनारिया के निर्देशन में 45 तैराकों ने भाग लिया।  प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि भंवरलाल भट्ट रहे। अध्यक्षता प्रकाश मेनार ने की। विशिष्ट अतिथि धनराज अहीर, हीरालाल सुथार रहे। चार ब्लॉक के शारीरिक शिक्षकों की उपस्थिति में प्रतियोगिता का समापन किया। तैराकों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया।
इधर, महाराणा प्रताप खेलगॉव में बड़गांव एवं उदयपरु शहर की प्रतियोगिता हुई। उदयपुर शहर से लगभग 40 तैराकी खिलाडियों ने भाग लिया। बालिका वर्ग  50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में नंदिनी सिंह भल्ला, मनस्वी सिंह राणावत, 100 मीटर बेक स्ट्रोक  में यशवी पटेल, नंदिका सोनी, 100 मीटर फ्री स्टाइल में इवा कुमावत, रिया आसवानी, 50 मीटर फ्री स्टाइल में योशिता व्यास, मेशवा सोमानी विजयी रही। बालक वर्ग 50 मीटर फ्री स्टाइल में नभराज सिंह राठौड़, मंथन कुमावत, गोरक्ष जोशी, अभिजीत पालीवाल, जय राज वैष्णव, शिवांश वैष्णव, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में सौरव कुमावत, वंश लक्षकार, 50 मीटर बेक स्ट्रोक में अमन वैष्णव, गौरांग पालीवाल, 100 मीटर फ्री स्टाइल में कल्प सोमानी, कृष्णा आसवानी, 100 मीटर बेक स्ट्रोक  में हिमांश मालवीय, विजय गमेती विजयी रहे।
बड़गांव बालिका वर्ग 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में विधि सनाढ्य, 100 मीटर फ्री स्टाइल में अनन्या दाधीच, 50 मीटर बेक स्ट्रोक  में लक्षिता मेनारिया, निर्वि धाकड़, 50 मीटर फ्री स्टाइल में चित्राक्षी कुँवर डोडिया, विभा पंचोलिया, वीरा पंचोलिया, त्रिशिका भटनागर, बालक वर्ग 50 मीटर फ्री स्टाइल में विधान सनाढ्य, मौलिक पालीवाल ईश्वर, 100 मीटर फ्री स्टाइल में गोविंद सिंह राठौड़, ग्रंथ सोनी, नरेश गमेती विजयी रहे।

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से चयनित प्रतिभागियों को 13 मार्च से 28 मार्च तक 15 दिवसीय आवासीय शिविर में महाराणा प्रताप खेल गांव, उदयपुर पर दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like