GMCH STORIES

कलाविद गोर्वधन लाल जोशी (बाबा) की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

( Read 381 Times)

15 Mar 26
Share |
Print This Page

कलाविद गोर्वधन लाल जोशी (बाबा) की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर। देश के प्रख्यात चित्रकार स्व. गोवर्धन लाल जोशी (बाबा) की 111 जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम उनके द्वारा स्थापित बाबा आर्ट गेलेरी, पंचवटी पर आयोजित/प्रस्तावित किये गये। बाबा आर्ट गेलरी की निदेशिका ममता जोशी ने बताया की इस अवसर पर नगर के जाने माने चित्रकारों की गोश्ठी का आयोजन किया गया साथ ही 16 मार्च से दो दिवसीय निशुल्क कला शिविर बाबा आर्ट गेलेरी पर आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर बाबा के परिवार जनों ने भजन कीर्तन व सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाबा की जयन्ति के अवसर पर ब्लॉक वैटरनरी हेल्थ ऑफीसर बड़गांव पर एक दिवसीय पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया जिसमें पशुओं को आन्तरिक क्रमिनाशक दवाई पिलाई गई एवं पशुपालकों को आगामी दिनों में आयोजित टीकाकरण अभियान के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर चित्रकार सीपी चौधरी, नसीम अहमद, ललित शर्मा एवं प्रभुत्व नागरिक एवं परिवारजन अंशुमाली जोशी, अजय जोशी, ललित जोशी, लक्ष्मी देवी, मंजुदेवी सहित केजार अली, दिलीप गलुंडया, अशोक बोहरा, राजकुमार, राजेन्द्र ताबीयाड, हंसराज गौरा आदि उपस्थित रहे।  
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like