GMCH STORIES

उदयपुर में ‘जज्बात ओपन माइक 3.0’ सफलतापूर्वक आयोजित, युवाओं ने दिखाई शानदार प्रतिभा

( Read 970 Times)

15 Mar 26
Share |
Print This Page

उदयपुर में ‘जज्बात ओपन माइक 3.0’ सफलतापूर्वक आयोजित, युवाओं ने दिखाई शानदार प्रतिभा

उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में बीसीआई युवा , द सोलफुल टेल्स और उदयपुर गैजेट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जज्बात ओपन माइक 3.0 कार्यक्रम धारा कैफे एंड रेस्टोरेंट, न्यू नवरत्न रोड, श्रीनाथ कॉलोनी में उत्साह और रचनात्मक माहौल के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक चले इस कार्यक्रम में शहर के कई युवा कलाकारों ने कविता, कहानी, गायन और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य युवाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करना है जहां वे खुलकर अपनी कला और भावनाओं को अभिव्यक्त कर सकें।

द सोलफुल टेल्स के दिग्विजय राजक ने कहा कि ‘जज्बात’ का उद्देश्य शहर की उभरती प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी पहचान बनाने का अवसर देना है।

उदयपुर गैजेट के फाउंडर विपुल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित कलाकारों और श्रोताओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया, जिससे माहौल पूरी तरह रचनात्मक और प्रेरणादायक बना रहा।

इस अवसर पर आर्यन प्रजापत, दीप्ति जोशी, हिमांक जैन, जानकी पारगी, कपिल सिंह चारण, राधिका मीणा, महेश कुमार बोस, गुंजन, आर्यन जैन, अंकुर पांडेय, पूजा लोहार, विकास चावला, खुशबू सोलंकी, धैर्य बोरड़िया, हर्षिता मेघवाल, दीपिका राठौड़, एबल डेविडसन, तिया, संजय व्यास, मानस्वी जैन, विनायक सिंह, मनीष मेनारिया, मिक्की पारसी, कविश कोठारी, काव्या मेनारिया, आशुतोष जोशी, राधया आमेटा, भानुप्रताप, हर्ष चंडालिया, नैतिक कलाल, रोशन निनामा, अनुपम जैन, निखिल सोनी, विपुल गोस्वामी, देवयांग परिहार उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like