GMCH STORIES

 सामूहिक विवाह को लेकर मेघवाल समाज के जोड़ों की जानकारी साझा,शुक्रवार को उदयपुर संभाग की बैठक गोवला में

( Read 758 Times)

15 Mar 26
Share |
Print This Page

 सामूहिक विवाह को लेकर मेघवाल समाज के जोड़ों की जानकारी साझा,शुक्रवार को उदयपुर संभाग की बैठक गोवला में

उदयपुर। मेघवाल समाज के आगामी 20 अप्रैल को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह को लेकर रविवार को उदयपुर के मनवाखेड़ा क्षेत्र में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता रामलाल मेघवाल, मेघवाल समाज सुधार एवं जीर्णोद्धार समिति, सविना (उदयपुर) के अध्यक्ष ने की।
बैठक में उदयपुर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से आए मेघवाल समाज के समाजजनों ने भाग लिया। इस दौरान आगामी सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियों, व्यवस्थाओं तथा आयोजन को भव्य और सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समाज के वरिष्ठजनों ने सामूहिक विवाह को समाज के लिए एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल बताते हुए अधिक से अधिक समाजजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
बैठक में समारोह में शामिल होने वाले तैयार जोड़ों के संबंध में भी जानकारी साझा की गई। समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस सामूहिक विवाह समारोह में संभागभर से जोड़ों को सम्मिलित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विभिन्न क्षेत्रों में संपर्क कर अधिक से अधिक जोड़ों को इस आयोजन से जोड़ने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
बैठक में उपस्थित समाज के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए इस सामाजिक आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। साथ ही यह भी तय किया गया कि सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मेघवाल समाज की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन 20 मार्च, शुक्रवार को जोगणिया माताजी मंदिर, पावर हाउस (गोवला) परिसर में किया जाएगा।
समाज के पदाधिकारियों ने उदयपुर जिले के समस्त मेघवाल समाज के साथ-साथ पूरे संभाग से समाजजनों को इस बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, पदाधिकारी तथा समाजजन मौजूद रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like