GMCH STORIES

शानदार अंदाज में 75 साल की विरासत का उत्सवः

( Read 950 Times)

13 Apr 26
Share |
Print This Page
शानदार अंदाज में 75 साल की विरासत का उत्सवः


उदयपुर। शहर के प्रतिष्ठित व्यापारिक प्रतिष्ठान “खूबचंद एण्ड सन्स मार्ट” ने अपने 75 वर्षों के गौरवशाली सफर को नई दिशा देते हुए प्रीमियम स्टोर का भव्य शुभारंभ किया। आर.के. सर्किल, सोभागपुरा लिंक रोड स्थित इस आधुनिक शोरूम का उद्घाटन निवृत्ति कुमारी मेवाड़ द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
उद्घाटन समारोह के दौरान निवृत्ति कुमारी मेवाड़ ने स्टोर का अवलोकन कर इसकी आधुनिक साज-सज्जा और उत्पादों की विविधता की सराहना की। उन्होंने स्टोर से स्मृति स्वरूप कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी की। इस नए मार्ट के खुलने से शहरवासियों को एक ही स्थान पर आधुनिक सुविधाओं के साथ उत्कृष्ट शॉपिंग अनुभव मिलेगा।
संस्थान के पार्टनर सांची सिधवानी, कांची वधवा और मेहुल मित्तल ने बताया कि स्टोर को ग्राहकों की बदलती जरूरतों और आधुनिक जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यहां फाइन क्रॉकरी, आकर्षक ग्लासवेयर, आधुनिक किचनवेयर एवं कट्लरी, उच्च गुणवत्ता वाली घरेलू सामग्री, नवीनतम किचन अप्लायंसेस और आकर्षक गिफ्टिंग आइटम्स की विस्तृत रेंज उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि संस्थान का उद्देश्य ग्राहकों को एक ही छत के नीचे सभी आवश्यक और आधुनिक उत्पाद उपलब्ध कराना है, जिससे उनका समय और ऊर्जा दोनों की बचत हो सके।
75वीं वर्षगांठ के इस ऐतिहासिक अवसर पर “खूबचंद एण्ड सन्स मार्ट” का यह शुभारंभ शहर के व्यापारिक क्षेत्र में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा। वर्षों से ग्राहकों के विश्वास पर खरा उतरता आया यह प्रतिष्ठान अब अपने नए रूप में सेवा और गुणवत्ता के नए मानक स्थापित करने की ओर अग्रसर है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like