GMCH STORIES

आखातीज पर बाल विवाह उन्मूलन के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

( Read 524 Times)

20 Apr 26
Share |
Print This Page

आखातीज पर बाल विवाह उन्मूलन के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ, उदयपुर के तत्वावधान में यूनिट द स्कॉलर्स एरिना सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आर.के. पुरम में आखातीज के उपलक्ष्य में बाल विवाह उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संस्थान के प्राचार्य डॉ. लोकेश जैन के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता एवं जन चेतना रैली आयोजित की गई। रैली को संस्थान की सचिव विदुषी जैन एवं मुख्य निर्देशक डॉ. माया त्रिवेदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह रैली आर.के. पुरम क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होती हुई मंशापूर्ण महादेव शिव मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। रैली के दौरान स्काउट एवं गाइड के विद्यार्थियों ने “बाल विवाह कैसी नादानी, जीवन भर आंखों में पानी” जैसे जागरूकता नारों के माध्यम से आमजन को संदेश दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ ट्रेनिंग काउंसलर एवं यूनिट लीडर डॉ. भगवती लाल साहु ने बाल विवाह उन्मूलन के लिए समाज में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में सहायक यूनिट लीडर श्री दिव्यांश बृजवानी ने आभार व्यक्त किया।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like