GMCH STORIES

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर 27 अप्रैल को देशव्यापी अभियान

( Read 911 Times)

25 Apr 26
Share |
Print This Page
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर 27 अप्रैल को देशव्यापी अभियान

उदयपुर। गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने और देशभर में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय संतों के आह्वान पर 27 अप्रैल, सोमवार को देशव्यापी अभियान आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के तहत भारत की 5 हजार से अधिक तहसीलों में एक साथ राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे।
प्रभारी भारत जोशी ने बताया कि ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के अंतर्गत संतों ने देशवासियों से अपील की है कि वे इस दिन गौ माता की पूजा-अर्चना करें, गौशालाओं में जाकर गौ सेवा करें और रैली के रूप में तहसील कार्यालय पहुंचकर सुबह 11 बजे तहसीलदार को ज्ञापन दें। अभियान का उद्देश्य गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना और इसके लिए केंद्रीय कानून बनवाना है।
उदयपुर में गिरवा तहसील स्तर पर इस कार्यक्रम के तहत गो सेवक सुबह 9ः30 बजे नगर निगम, टाउन हॉल में एकत्रित होंगे। यहां से शोभायात्रा के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
संतों ने उदयपुर सहित सभी नागरिकों से इस अभियान में भाग लेने का आह्वान किया है, ताकि इसे एक जन आंदोलन का रूप दिया जा सके, साथ ही इस दिन को गौ दिवस के रूप में इतिहास में दर्ज कराया जाए।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like