GMCH STORIES

श्री श्री आनंदमूर्ति जी के 105 वें जन्मोत्सव पर होंगे विविध आयोजन

( Read 765 Times)

25 Apr 26
Share |
Print This Page

श्री श्री आनंदमूर्ति जी के 105 वें जन्मोत्सव पर होंगे विविध आयोजन

उदयपुर | आगामी वैशाखी पूर्णिमा दिनांक 1 मई 2026 को आनंद मार्ग प्रचारक संघ के प्रवर्तक श्री श्री आनंदमूर्ति जी के 105 वें आविर्भाव दिवस के रूप में पुरे विश्व में मनाया जायेगा. उदयपुर डायोसिस के भुक्ति प्रधान डॉ. एस. के. वर्मा ने बताया की इस अवसर पर साप्ताहिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. इस श्रृंखला में बुधवार 22 अप्रैल को नि:शुल्क सामान्य चिकित्सा शिविर में मरीजों का परिक्षण कर दवाईयां वितरित की गयी. रविवार 26 अप्रैल को टेकरी- मादरी रोड स्थित आनंद मार्ग जागृति में विशिष्ट निशुल्क चिकित्सा शिविर के अंतर्गत थायरॉइड, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, गठिया रोगियों का परीक्षण कर दवा वितरण की जाएगी तथा अष्टाक्षरी सिद्ध महामंत्र 'बाबा नाम केवलम' का एक प्रहरीय अखंड आवर्त कीर्तन का आयोजन किया जायेगा. सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों में प्रतिदिन नगर कीर्तन का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया जायेगा. इसके साथ ही नारायण सेवा, कोशिकी दिवस पर संगोष्ठी, पौधारोपण, श्री श्री आनंदमूर्ति जी के अवदानों पर चर्चा, प्रश्नोत्तरी, धर्म चक्र, गुरु पूजा, वर्णाध्यन, स्वाध्याय और आनंद वाणी का पाठ होगा तथा व्यक्तिगत और सामजिक उत्थान के लिए उनके द्वारा सुझाये गए मानसाध्यात्मिक विचारों का प्रचार पत्रक तथा ऑनलाइन संगोष्ठी के माध्यम से किया जायेगा. इस अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में संभाग के विविध स्थानों से साधकगण सम्मिलित होंगे. 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like