उदयपुर | आनंद मार्ग प्रचारक संघ के संस्थापक श्री श्री आनंदमूर्ति जी के 105 वें जन्मदिवस पर आयोजित किये जा रहे साप्ताहिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार को प्रातः डायोसिस सेक्रेटरी अवधूतिका आनंद कृष्णा आचार्य के नेतृत्व में चित्रकूट नगर में बाबा नाम केवलम महामंत्र पर प्रभात फेरी का आयोजन हुआ. तत्पश्चात टेकरी-मादरी रोड स्थित जागृति परिसर में आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम (अमर्ट), उदयपुर द्वारा मधुमेह, थायराइड, गठिया, उच्च रक्तचाप तथा हृदय रोगियों के लिए 346वें विशिष्ट चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. भुक्ति प्रधान डॉ. एस. के वर्मा ने बताया की यह विशिष्ट चिकित्सा शिविर हर महीने के अंतिम रविवार को विगत तीस वर्षों से लगातार चलाया जा रहा है. इस 346 वें चिकित्सा शिविर में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, थायराइड तथा गठिया के साठ मरीजों की ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, लिपिड प्रोफाइल, तथा थायराइड हार्मोन की निशुल्क जांच की गयी. साथ ही डॉ. एस. के. वर्मा द्वारा चिकित्सा परामर्श और समुचित दवा वितरण कार्य भी किया गया. इस अवसर पर डॉ. वर्मा ने कहा की यह केवल सभी रोगियों का विश्वास ही है जिस कारण यह शिविर लगातार चल रहा है क्योंकि वास्तव में रोग दूर करने की शक्ति केवल ईश्वर की ही है. प्रत्येक माह आयोजित होने वाले शिविर में लगातार अपनी सेवाएं दे रहे जगदीश गौड़, जगदीश अग्रवाल, सुरेंद्र जैन, गिरधारीलाल सोनी, नाथू सिंह जी को सम्मानित किया गया. इस पुनीत अवसर पर जगदीश जी के सौजन्य से सभी रोगियों को जलपान भी कराया गया.
चिकित्सा शिविर के पश्चात अष्टाक्षर सिद्ध महामंत्र 'बाबा नाम केवलम' का एक प्रहर अर्थात तीन घंटे की अवधि का अखंड आवर्त कीर्तन का आयोजन हुआ. उल्लेखनीय है की इस प्रकार से निर्बाध तीन घंटे की अवधि का दक्षिणावर्त क्रम में आवर्त कीर्तन का आयोजन उदयपुर जागृति में द्वितीय बार किया गया जो की एक ऐतिहासिक घटना है. तत्पश्चात सामूहिक धर्मचक्र, मिलित ईश्वर प्रणिधान, वर्णाध्यन, स्वाध्याय पाठ और मिलित भोजन हुआ. डॉ. वर्मा ने बताया की वैशाखी पूर्णिमा को आयोजित होने वाले जन्मोत्सव कार्यक्रमों में यह तीसरा कार्यक्रम रविवार को संपन्न हुआ.