GMCH STORIES

मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष का उदयपुर प्रवास शोक-संवेदनाओं में सहभागिता

( Read 358 Times)

30 Apr 26
Share |
Print This Page

उदयपुर । राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ का उदयपुर प्रवास रहा।

दोनों नेताओं के स्वागत-अभिनंदन हेतु भाजपा शहर जिला उदयपुर के जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ता महाराणा प्रताप हवाई अड्डा डबोक पहुंचे। इस अवसर पर उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा शहर विधायक ताराचंद जैन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद सामर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अलका मूंदड़ा देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली पूर्व देहात जिलाध्यक्ष भंवर सिंह पंवार जिला महामंत्री देवीलाल सालवी डॉ पंकज बोराणा जिला मंत्री अशोक शर्मा तुषार मेहता देहात जिला महामंत्री ललित सिंह सिसोदिया एवं कन्हैया लाल मीणा पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामकृपा शर्मा पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेश वैष्णव सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

शहर जिला महामंत्री देवीलाल सालवी ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने आगमन उपरांत वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी के डबोक स्थित निवास पर पहुंचकर उनके पिताश्री के निधन पर गहरी शोक-संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा डबोक हवाई अड्डे से विशेष विमान द्वारा अहमदाबाद के लिए रवाना हुए। वहीं प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ घाटोल के पूर्व विधायक नवनीतलाल निनामा के स्वर्गवास पर शोक व्यक्त करने गरनावट घाटोल पहुंचे और शोक-संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। कुछ समय रुकने के पश्चात वे पुनः उदयपुर लौटे और खुजराहो एक्सप्रेस से जयपुर के लिए प्रस्थान किया।

मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री व निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद्र कृपलानी प्रदेश संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ प्रमोद सामर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा जिला महामंत्री देवीलाल सालवी पूर्व जिलाध्यक्ष भंवर सिंह पंवार जिला मंत्री अशोक शर्मा सुरेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी भी प्रवास के दौरान साथ में उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like