GMCH STORIES

गौभक्ति की अनुपम मिसालः108 गौशालाओं में छप्पन भोग श्रृंखला के छठे व सातवें आयोजन 3 मई को

( Read 250 Times)

01 May 26
Share |
Print This Page


उदयपुर। धर्म, सेवा और आस्था का अद्वितीय संगम प्रस्तुत करती 108 गौशालाओं में आयोजित “छप्पन भोग” श्रृंखला निरंतर जनमानस को गौसेवा के प्रति प्रेरित कर रही है। इसी कड़ी में 3 मई को श्रृंखला के छठे और सातवें “छप्पन भोग” कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न होंगे।
संस्थापक संजय जैन ने बताया कि छठा छप्पन भोग प्रातः 11 बजे प्रेमराज विजया गौशाला, सेमल (हल्दीघाटी) में आयोजित किया जाएगा, जहां वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ गौ माता का पूजन कर 56 प्रकार के नैवेद्य अर्पित किए जाएंगे। इसके पश्चात सातवां छप्पन भोग दोपहर 3.30 बजे पार्श्वनाथ गौशाला, कदमॉल (हल्दीघाटी) में आयोजित होगा।
उन्होंने बताया कि यह श्रृंखला विश्व इतिहास में पहली बार इतने व्यापक स्तर पर आयोजित की जा रही है, जिसमें 108 गौशालाओं में क्रमशः छप्पन भोग अर्पित किए जा रहे हैं। इस महाअभियान को देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी अपार श्रद्धा और समर्थन प्राप्त हो रहा है।
कार्यक्रम के प्रति श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। अनेक लोग अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ एवं अन्य शुभ अवसरों को गौ माता की सेवा में समर्पित करते हुए “छप्पन भोग” के माध्यम से मनाने के लिए आगे आ रहे हैं।
गुरु कमल चंद्र रोशन गौ सेवा ट्रस्ट के सान्निध्य एवं राजस्थान गौरव डॉ. जिनेंद्र शास्त्री के मार्गदर्शन में संचालित इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में गौसेवा, करुणा और धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करना है।
आयोजकों ने समस्त गौभक्तों और श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे इस पुण्य अवसर पर उपस्थित होकर गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा धर्म और सेवा के इस दिव्य अभियान का हिस्सा बनें। कार्यक्रम से संबंधित जानकारी के लिए इच्छुक श्रद्धालु 82094 98916 पर संपर्क कर सकते हैं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like