GMCH STORIES

संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान को लेकर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी की महत्त्वपूर्ण बैठक सम्पन्न।

( Read 488 Times)

04 May 26
Share |
Print This Page

संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान को लेकर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी की महत्त्वपूर्ण बैठक सम्पन्न।

उदयपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राजस्थान की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक एवं मंडल स्तर तक "संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ“ जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अति महत्वपूर्ण जन-जागरण अभियान के अंतर्गत उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक स्तर पर लगाए गए प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा को लेकर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा द्वारा एक अति आवश्यक बैठक कर अभियान की प्रगति को लेकर विस्तृत चर्चा करी गई।

बैठक में ब्लॉक प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों द्वारा किए गए कार्यों की रिपोर्ट लेते हुए उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने निर्देश दिए कि जल्द से जल्द प्रत्येक ब्लॉक में ग्राम पंचायत अध्यक्ष एवं वार्ड अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी का गठन करवाना सुनिश्चित कर तय समय सीमा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन भेजना सुनिश्चित किया जाए। एवं इस अति महत्वपूर्ण कार्य को प्राथमिकता देकर पूरा किया जाए जिससे कि उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पीसीसी को उदयपुर देहात की सभी विधानसभा क्षेत्रों के ग्राम पंचायत एवं वार्ड अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी की सूची दी जा सके। इस अति महत्वपूर्ण अभियान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं वार्ड इकाई में सर्वसम्मति से अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी बनाना सुनिश्चित किया जाना है। सभी प्रभारी एवं सह-प्रभारी अपने-अपने संबंधित ब्लॉक में ग्राम पंचायत एवं वार्ड इकाई में वरिष्ठ नेताओं के साथ समन्वय कर इस कार्य को प्राथमिकता से किया जाना सुनिश्चित कर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी को अवगत करवाने का श्रम करें।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त उदयपुर ग्रामीण विधानसभा प्रभारी अरविंद डामोर का स्वागत भी किया गया।

बैठक में उदयपुर देहात जिला काग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा, उदयपुर ग्रामीण विधानसभा प्रभारी अरविंद डामोर, डॉ कल्याण सिंह राव, भंवर लाल गुर्जर, डॉ कौशल नागदा, श्याम लाल आमेटा, मधु सालवी, डॉ संजीव राजपुरोहित, जमना लाल शर्मा, किशन वाधवानी, राजेश मेनारिया, शिव लाल गुर्जर, रमेश पटेल, सौरभ शर्मा, ललित गुर्जर, प्रवीण सालवी, रोशन लाल गौड़, शंकर लाल मीणा, जग्गू राम मीणा, हेमंत मईडा उपस्थित रहे।

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like