GMCH STORIES

आस्था का महापर्व 108 गौशालाओं की श्रृंखला का आठवां छप्पन भोग आज अशोकनगर मोक्षधाम गौशाला में

( Read 447 Times)

04 May 26
Share |
Print This Page

उदयपुर। गुरु कमल चंद्रोशन गौशाला ट्रस्ट के तत्वावधान में संचालित 108 गौशालाओं की भव्य छप्पन भोग श्रृंखला का आठवां आयोजन आज अशोकनगर मोक्षधाम स्थित गौशाला में श्रद्धा, समर्पण और भक्ति भाव के साथ आयोजित होगा। यह पावन आयोजन दोपहर 3.30 बजे प्रारंभ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में गौ भक्तों के शामिल होने की संभावना है।
संस्थान से जुड़ी स्वीटी जैन ने बताया कि यह सेवा और आस्था का अद्वितीय संगम न केवल उदयपुर बल्कि देश-विदेश में भी सराहना प्राप्त कर रहा है। गौ माता के प्रति समर्पित इस विशेष आयोजन में 56 प्रकार के भोग अर्पित कर सेवा का पुण्य लाभ लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि उदयपुर में आयोजित होने वाला यह अंतिम छप्पन भोग है। इसके बाद श्रृंखला के शेष 100 आयोजन देश की विभिन्न गौशालाओं में संपन्न होंगे, जिससे इस धार्मिक सेवा अभियान को व्यापक स्तर पर विस्तार मिलेगा।
इस गौरवशाली प्रकल्प के ब्रांड एंबेसडर जिनेंद्र शास्त्री अपनी टीम के साथ आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। आयोजन में गौ माता को साक्षात 33 कोटि देवी-देवताओं का स्वरूप मानकर भोग अर्पित किया जाएगा, जिसे भक्त अपने नेत्रों के समक्ष अनुभव कर सकेंगे।
आयोजकों ने समस्त गौ भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस दिव्य आयोजन का हिस्सा बनने और सेवा कार्य को वैश्विक स्तर तक पहुंचाने में सहयोग देने का आह्वान किया है।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like