GMCH STORIES

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर की गहन समीक्षा, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण पर जोर

( Read 471 Times)

04 May 26
Share |
Print This Page

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर की गहन समीक्षा, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण पर जोर

उदयपुर। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में विभिन्न विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों, अंतर्विभागीय लंबित मामलों तथा राज्य स्तर पर लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान कलेक्टर अग्रवाल ने स्पष्ट कहा कि आमजन से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करें और प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें, ताकि नागरिकों को त्वरित राहत मिल सके।

उन्होंने विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि अंतर्विभागीय प्रकरणों में अनावश्यक देरी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। ऐसे मामलों में संबंधित विभाग आपसी तालमेल बनाकर शीघ्र समाधान निकालें।
राज्य स्तर पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे उच्च स्तर पर संपर्क कर लंबित मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित करें और प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करें। इसके अलावा कलेक्टर अग्रवाल ने बैठक के दौरान जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की योजनाओं की जिले में प्रगति एवं पंच गौरव कार्यक्रम की भी समीक्षा की। बैठक में एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह, एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा, एसडीएम गिर्वा अवुला साईकृष्ण, एसीईओ जिला परिषद विरमा राम सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like